फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvRR: इन '5 हीरोज' के दम पर 'माही' की टीम बनी नंबर-1, RR को दी करारी मात

Sat, 21 Apr 2018 02:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीएसके
चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 64 रन से हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे टॉप पर है। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ब्ल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 140 रन पर ही सिमट गई। आइये जानते हैं इस मैच के वो कौन से 5 हीरो हैं, जिनकी बदौलत सीएसके ने यह मैच अपने नाम कीः-



 
विज्ञापन

शेन वॉटसन

2 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : il
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने आईपीएल 2018 का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंदों में तूफानी सेंचुरी लगाई। वॉटसन ने इस मैच में आतिशी पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन की बेहतरीन पारी खेली।
 
विज्ञापन

सुरेश रैना

3 of 6
suresh raina
चोट से वापसी होने के बाद इस मुकाबले में रैना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से महज 4 रन पीछे रह गए। इस दौरान उन्होंने 9 शानदार चौके लगाए। 

ड्वेन ब्रावो

4 of 6
ड्वेन ब्रावो
इस मुकाबले में सीएसके के स्टार खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

5 of 6
शार्दुल ठाकुर
सीएस के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में शुरुआती विकेट लेकर टीम पर दबाव बनाया। उन्होंने हेनरिच क्लासेन के रूप राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी को अपना शिकार बनाया। इस मैच में ठाकुर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चाहर

6 of 6
दीपक चाहर
इस मुकाबले में दीपक चाहर नें दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। पहला विकेट उन्होंने कप्तान अंजिक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को कर्ण शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें