Remains Of Ancient Temple Found In Iran: ईरान देश जंबूद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित है। सन 1935 तक 'फारस' नाम से जाना जाने वाला देश अब ईरान के नाम से जाना जाता है। तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक और तुर्की से घिरे इस देश की राजधानी तेहरान है। ये देश विवादों और गलत वजहों से ही आए दिन सुर्खियों में रहता है। लेकिन अब यहां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, ईरान में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान की एक ऐतिहासिक साइट पर हो रहे उत्खनन में खोजकर्ताओं को एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के ये अवशेष उत्तर पूर्वी ईरान में मिले हैं, जिसे वह ईरान के बेहद ताकतवर साम्राज्यों में से एक ससनीद साम्राज्य का बता रहे हैं।