डीन एल्गर
- फोटो : bcci
केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में
रोहित शर्मा गली में हाशिल अमला का बेहतरीन कैच पकड़ते हैं। कैच थोड़ा नीचे पकड़ा था, जिसे लेकर फील्ड अंपायर थर्ड अंपायर से सहायता मांगते हैं। इस बीच द. अफ्रीकी ओपनर डीन एल्गर रोहित शर्मा को बेईमान कहते हुए सुनाई देते हैं।
इसके बाद दूसरे टेस्ट में जब एल्गर बल्लेबाजी करने आते हैं तो कोहली कई बार चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, 'तुम लोगों को बेईमान कहते हो, तुमने रोहित को बेईमान कहा।'