ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ 166 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप में दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
डेविड
- फोटो : social Media
वनडे क्रिकेट के इतिहास में डेविड वॉर्नर की ये छठी 150 से ज्यादा रन की पारी थी। दरअसल, वह अलग-अलग देशों के खिलाफ 150 से ज्यादा रन की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आज के इस मुकाबले में वॉर्नर ने 147 गेंदों में 14 चौके और पांच छक्के की मदद से 166 रन की धुआंधार पारी खेली।
विज्ञापन
3 of 7
वॉर्नर
- फोटो : social Media
बता दें कि वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 179, अफगानिस्तान के खिलाफ 178, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173, बांग्लादेश के खिलाफ 166, श्रीलंका के खिलाफ 163, और न्यूजीलैंड के खिलाफ 156 रन बनाए हैं।
4 of 7
वॉर्नर
- फोटो : social Media
वहीं, 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पांच बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। तेंदुलकर के साथ क्रिस गेल भी हैं, जिन्हों ने वनडे क्रिकेट में पांच बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेली है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले पायदान पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सात बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
इस शतक के साथ ही वनडे में सबसे कम पारियों में 16 शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की। वॉर्नर ने 110 पारियों में अपना 16वां शतक पूरा किया, जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इतनी ही पारियों में अपना 16वां शतक जड़ा था। वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर हाशिम अमला ने 94 पारियों में अपना 16वां शतक जमाया था।
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में दिग्गज रिकी पोटिंग 29 शतकों के साथ पहले जबकि पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ 18 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।