इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में क्रिस गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों की ऐसी धुनाई कर डाली कि वे लंबे समय तक उन्हें याद रखेंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फटाफट क्रिकेट के धुरंधरों में गेल इकलौते नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
गेल से भी आगे हैं ये धुरंधर, लगा चुके हैं सबसे तेज शतक
2 of 6
अगर आपको लगता है कि क्रिस गेल से ज्यादा खतरनाक और कोई नहीं। तो चलिए, जानते हैं टी-20 क्रिकेट के ऐसे खतरनाक
बल्लेबाजों को जो गेल से कम समय में शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
गेल से भी आगे हैं ये धुरंधर, लगा चुके हैं सबसे तेज शतक
3 of 6
50 गेंदों पर शतक लगाने वाले टी-20 के धुरंधरों में तीन बल्लेबाज हैं। 11 सितंबर 2007 में क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ,
28 फरवरी 2010 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैककुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इसी साल 19 फरवरी को हांगकांग के
बल्लेबाज बाबर हयात ने ओमान के खिलाफ यह कारनामा किया था।
गेल से भी आगे हैं ये धुरंधर, लगा चुके हैं सबसे तेज शतक
4 of 6
29 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। इसी श्रेणी में दूसरे बल्लेबाज
के तौर क्रिस गेल शामिल हुए हैं। उन्होंने बुधवार यानि 16 मार्च 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया।
विज्ञापन
गेल से भी आगे हैं ये धुरंधर, लगा चुके हैं सबसे तेज शतक
5 of 6
दूसरा सबसे तेज शतक दक्षिण अफ्रीका के टी-20 कप्तान फैफ डु प्लेसिस के नाम है। इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जनवरी 2015 को 46 गेंदों में शतक लगाया था।
गेल से भी आगे हैं ये धुरंधर, लगा चुके हैं सबसे तेज शतक
6 of 6
अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिचर्ड लेवी के नाम है। इन्होंने 19 फरवरी
2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंदों में शतक लगाया था।