फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 17 Mar 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल
लंबी खामोशी के बाद विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला बोला और ऐसा बोला कि उन्होंने विपक्षी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इंग्लैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में गेल ने उस समय ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू किया जब टीम को दूसरी ही गेंद पर जॉनसन चार्ल्स (0) के आउट होने पर झटका लग गया।
विज्ञापन

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

2 of 6
क्रिस गेल
क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए 14 महीने बाद पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे और लंबे इंतजार के बाद वापसी करते हुए महज 47 गेंदों में शतक भी ठोंक दिया। वह टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में अपनी टीम पहले ही मैच में शतक लगाया था जो इस फॉरमेट के महाकुंभ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे।
विज्ञापन

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 of 6
क्रिस गेल
तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने 100 रनों की नाबाद पारी में 86 रन सिर्फ चौके-छक्के से ही बनाए। उन्होंने 11 छक्के के साथ-साथ 5 चौके जड़े। सिर्फ 14 रन उन्होंने मैदान पर दौड़कर लिए।

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

4 of 6
क्रिस गेल
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बल्ले से निकले 11 छक्के के दम पर क्रिस गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी 44वीं पारी में लगाए 11 छक्कों की मदद से उनके छक्कों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। उन्होंने इस मामले में हाल ही में संन्यास लेने वाले न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इस फटाफट खेल में 70 पारियों में 91 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 of 6
क्रिस गेल
अब बात टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की करते हैं। गेल इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 60 छक्के लगा लिए हैं और वह इस मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे युवराज सिंह से लगभग दोगुने से आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : PTI
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप में 25 पारियों में कुल 31 छक्के लगाए हैं। जबकि गेल ने युवराज से कम पारियां खेली हैं और सिर्फ 23 पारियों में 60 छक्के ठोंक दिए। गेल का इस मैच में 11 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में बेस्ट है, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह तीसरी सबसे बेस्ट पारी है। युवराज के पास चांस है कि वो गेल के रिकॉर्ड के करीब आने की कोशिश करें। उनका अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 19 को है, अब देखना होगा कि इस मैच में वह कितने छक्के लगाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें