फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखर जमान के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका, कोहली-रिचर्ड्स रह जाएंगे पीछे

Sat, 21 Jul 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फखर जमान और विराट कोहली
पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने शुक्रवार को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे वन-डे में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। जमान वन-डे में दोहरा शतक जमाने वाले पाकिस्तान के पहले जबकि विश्व के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व महान ओपनर सईद अनवर के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोडा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 156 गेंदों में नाबाद 210 रन की पारी खेली और इमाम उल हक के साथ 304 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी भी की।
विज्ञापन

2 of 6
फखर जमान-इमाम उल हक
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फखर के अलावा इमाम (100) ने भी शतक जमाया और  इसके बाद आसिफ अली ने तेजतर्रार फिफ्टी जमाकर पाकिस्तान को निर्धारित 50 ओवर में एक विकेट पर 399 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान का यह वन-डे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। जवाब में मेजबान टीम 155 रन पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
fakhar zaman
फखर जमान को 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पाक ने चौथा वन-डे 244 रन के विशाल अंतर से जीता। फखर के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में बना सकते हैं।

4 of 6
विराट कोहली
जमान वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन पूरे कर सकते हैं। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 17 वन-डे में 980 रन बनाए हैं और वो यह उपलब्धि हासिल करने से केवल 20 रन दूर हैं। अगर रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में जमान ने 20 रन बना दिए तो वह विश्व में सबसे तेज 1,000 वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और टीम इंडिया की रनमशीन विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
viv richards
विव रिचर्ड्स ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 वन-डे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2008 में अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था। वैसे, वन-डे क्रिकेट में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर केविन पीटरसन, जोनाथन ट्रोट, क्विंटन डी कॉक, और बाबर आजम काबिज हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखर धवन
दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज काबिज हैं। गोर्डन ग्रीनिज, रयान टेन डोसचाटे और अजहर अली ने अपने वन-डे करियर की 23वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद तीसरे नंबर पर कुल पांच बल्लेबाज काबिज हैं, जिन्होंने अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली, ग्लेन टर्नर, यासिर हमीद, हाशिम अमला और शिखर धवन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें