फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ओपनर जमान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, विराट कोहली-विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Mon, 23 Jul 2018 12:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फखर जमान-विराट कोहली-विव
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने रविवार को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पांचवें वन-डे में एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके साथ वह विश्व में सबसे तेज 1,000 वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
fakhar zaman
28 वर्षीय जमान ने अपने वन-डे करियर की 18वीं पारी में यह खास उपलब्धि हासिल की। वहीं, विव रिचर्ड्स ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 वन-डे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2008 में अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन

3 of 7
फखर जमान-इमाम उल हक
जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को खेले गए खेले गए पांचवे वन-डे में जमान ने 83 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 85 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले उन्होंने पिछले 4 वन-डे मैचों में क्रमाशः 60, 117*, 43* और 210* रन की पारी खेली थी। उन्होंने 18 वन-डे में 1065 रन बनाए हैं। 

4 of 7
फखर जमान - फोटो : ICC
जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज की चार पारियों में जमान ने 455 (117*, 43*, 210* और 85) रन बनाकर अपने हमवतन मोहम्मद युसूफ का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने साल 2002 में इतनी ही पारियों में 405 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
फखर जमान - फोटो : ICC
मालूम हो कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे वन-डे में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ वह वन-डे में दोहरा शतक जमाने वाले पाकिस्तान के पहले जबकि विश्व के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व महान ओपनर सईद अनवर के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 156 गेंदों में नाबाद 210 रन की पारी खेली और इमाम उल हक के साथ 304 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी भी की थी।
विज्ञापन

6 of 7
विव रिचर्ड्स
बता दें कि वन-डे क्रिकेट में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर केविन पीटरसन, जोनाथन ट्रोट, क्विंटन डी कॉक, और बाबर आजम काबिज हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली
इसके अलावा दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज काबिज हैं। गोर्डन ग्रीनिज, रयान टेन डोसचाटे और अजहर अली ने अपने वन-डे करियर की 23वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद तीसरे नंबर पर कुल पांच बल्लेबाज काबिज हैं, जिन्होंने अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें विराट कोहली, ग्लेन टर्नर, यासिर हमीद, हाशिम अमला और शिखर धवन शामिल हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें