फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े और खाने के मामले में अनोखी हैं डुप्लेसिस की आदतें, जानें इनके बारे में 10 दिलचस्प बातें

Fri, 25 May 2018 08:33 AM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Faf du Plessis
फाफ डुप्लेसी (62*) की बेहतरीन पारी की बदौलत आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराजइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हराया। यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को संकट से निकाला हो। इससे पहले भी उनका बल्ला कई बार गेंदबाजों की हवा निकाल चुका है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वह बेहद अलग किस्म के इंसान हैं। नीली आखों वाले प्रोटियाज कप्तान का लाइफस्टाइल दुनिया के किसी भी क्रिकेटर से एकदम जुदा है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 11
Faf du Plessis
क्रिकेट फैंस को शायद ही यह बात पता होगी कि डुप्लेसिस फंकी स्ट्रीट स्टाइल कपड़े पहनने के काफी शौकीन हैं। उनके साथी खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने भी एक बार उनके कपड़े पहनने के स्टाइल को लेकर काफी दिलचस्प बातें बताई थीं।
विज्ञापन

3 of 11
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI
डुप्लेसिस के पिता चाहते थे कि उनका बेटा एक रग्बी प्लेयर बने, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। बचपन से जवानी तक डुप्लेसिस खेल के दौरान कई बार बुरी तरह चोटिल हुए, लेकिन खेल के प्रति उनकी लगन और जज्बा कभी कम नहीं हुआ।

4 of 11
Faf du Plessis
फाफ डुप्लेसिस खाने के बहुत बड़े शौकीन हैंl पार्टीज में कुछ भी नया ट्राई करने से डुप्लेसिस कभी नहीं चूकते। यह बात अलग है कि वह खाना खाने से ज्यादा बनाने का शौक रखते हैं। डुप्लेसिस के हाथ से बनी डिश खाने के लिए टीम के साथी भी काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स डुप्लेसिस के सबसे अच्छे दोस्त हैं। दोनों का याराना न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन

6 of 11
फाफ डू प्लेसी
डुप्लेसिस के माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी करें और डुप्लेसिस इस राह पर निकल भी पड़े थे, लेकिन कॉलेज में एडमिशन की लंबी लाइन देखकर डुप्लेसिस ने अपना फैसला बदला और खेल के मैदान पर अपनी एनेर्जी का इस्तेमाल करने का मन बना लिया।
विज्ञापन

7 of 11
Faf
21 साल की उम्र में डुप्लेसिस को नॉटिंघमशायर की टीम से खेलने का ऑफर मिला था। अगर वह इसके लिए राजी होते तो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए भी खेल सकते थे। लेकिन डुप्लेसिस की जिद थी कि वह खेलेंगे तो सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के लिए।

8 of 11
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
साल 2012 में डुप्लेसिस ने अपने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया। उन्होंने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 78 और दूसरे पारी में नाबाद 110 रन बनाए थे।

9 of 11
फाफ डू प्लेसी और कागिसो रबाडा
इस तरह वह दक्षिण अफ्रीका के चौथे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोका। इससे पहले यह कारनामा एंड्र्यू हडसन, जैक्स रुडोल्फ और अल्विरो पीटरसन कर चुके थे।

10 of 11
Faf du Plessis
डुप्लेसिस ने इमारी विसर के साथ शादी की है। उनकी पत्नी एक पेशेवर फोटोग्राफर थीं। हालांकि बाद में उन्होंने स्किन टेक्नोलॉजी में अपना करियर बनाया।
विज्ञापन

11 of 11
फाफ डु प्लेसिस
डुप्लेसिस को दोस्तों संग लंबी यात्राएं करने का काफी शौक है। यात्राओं के दौरान डुप्लेसिस समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करना कभी नहीं भूलते। इसके अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी वह काफी सजग रहते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें