फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स को ले डूबा सुपरहिट एंकर का फ्लॉप हसबैंड, ट्विटर पर फैंस ने लिए जमकर मजे

Thu, 24 May 2018 08:20 PM IST
सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर
आईपीएल सीजन-11 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर राजस्थान रॉयल्स बाहर हो चुकी है। आईपीएल में राजस्थान की हार के लिए फैंस ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
विज्ञापन

2 of 5
Stuart Binny
कोलकाता के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में स्टुअर्ट बिन्नी को जगह दी थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के इस ऑलराउंडर को गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने का मौका मिला तो वह इस अहम मौके पर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 


 

 
विज्ञापन

3 of 5
Stuart Binny
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल ऑक्शन में 50 लाख रुपये खर्च कर बिन्नी को अपने गुट में शामिल किया था। लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में बिन्नी पूरी तरह फ्लॉप रहे। बिन्नी के खराब प्रदर्शन के बाद कोई उन्हें बॉलीवुड का अभिषेक बच्चन कह रहा है, तो कोई उदय चोपड़ा।
 

 

4 of 5
मयंती लैंगर - फोटो : twitter
वहीं स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर ने आईपीएल का पूरा सीजन होस्ट करके फैंस का दिल जीता। सोशल मीडिया पर खूबसूरत मयंती लैंगर की तारीफ में फैंस ने जमकर तारीफों की पुल बांधे। लेकिन पति के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने ट्विटर पर इस जोड़े के बारे में जमकर फब्तियां कसी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MAYANTI LANGER
मौजूदा सीजन में बिन्नी ने रॉयल्स के लिए 15 में से 7 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 8.80 की औसत से कुल 44 रन बनाए। आईपीएल 11 में उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 22 रन रहा जो उन्होंने जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्हें केवल एक मैच में सीएसके के खिलाफ 12 गेंदें फेंकने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 33 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें