फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने बनाया 140 सालों के क्रिकेट इतिहास का सबसे खास रिकॉर्ड!

Mon, 03 Oct 2016 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 142 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले वनडे में भी साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम को 6 विकेट से मात दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फाफ डु प्लेसी - फोटो : getty
पहले वनडे में क्विंटन डि कॉक के शतक ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी, तो वहीं दूसरे वनडे में कप्तान फाफ डु प्लेसी ने शतक जमाकर कई रिकॉर्ड बनाए। डु प्लेसी के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 361 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 219 पर ढेर गया।
विज्ञापन

3 of 9
क्विंटन डि कॉक - फोटो : getty
डु प्लेसी के अलावा राइली रुसो और जेपी ड्यूमिनी ने अर्धशतक बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के बावजूद ज्यादा कुछ नहीं कर सका। इस मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड।

4 of 9
फाफ डु प्लेसी - फोटो : getty
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी एक ही मैदान पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वॉडरर्स मैदान पर टी-20, वनडे और टेस्ट में शतक बनाया है।
विज्ञापन

इस शतक के साथ ही डु प्लेसी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाया है। इससे पहले सिर्फ तिलकरत्ने दिलशान ने यह कारनामा किया था।
विज्ञापन

6 of 9
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : getty
1975 के बाद यह दूसरी बार हुआ है कि जब ऑस्ट्रेलिया के लिए दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जो मेन्नी और क्रिस ट्रेमेन से पहले 1997 में एंडी बिकेल और एंथनी स्टुअर्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
विज्ञापन

7 of 9
क्विंटन डी कॉक - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका ने पिछली 4 वनडे मैचों में कम से कम 50 रनों की शुरूआती साझेदारी की है। इनमें से तीन साझेदारियां शतकीय भी रहीं। इसी मैच में दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 70 रन पर गिरा।

8 of 9
क्विंटन डि कॉक - फोटो : getty
क्विंटन डि कॉक सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हाशिम आमला (24 पारियों) का पीछे छोड़, सिर्फ 21 पारियों में यह कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन

9 of 9
जो मेन्नी - फोटो : getty
इस मैच में जो मेन्नी ने अपने 10 ओवरों में 82 रन लुटाए, जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा डेब्यू मैच में रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 2010 में 78 रन लुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें