फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: पढ़ें दिन की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Thu, 17 Nov 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रामगोपाल यादव
#रामगोपाल यादव की सपा में वापसी, रद्द हुआ 6 साल के निष्कासन का फैसला
#नोटबंदी के कारण 13 और लोगों को गंवानी पड़ी जान
#चीन पर भी दिखने लगा भारत के नोटबंदी का असर, कारोबारियों ने रद्द किए ऑर्डर
#ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी
#संसद LIVE: नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा 12.30 बजे तक स्थगित
 
विज्ञापन

रामगोपाल यादव का निष्कासन सपा ने किया रद्द

2 of 6
#रामगोपाल यादव की सपा में वापसी, रद्द हुआ 6 साल के निष्कासन  का फैसला समाजवादी पार्टी में सुलह होती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का निष्कासन सपा ने रद्द कर दिया है। रामगोपाल यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। शिवपाल यादव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बीच झगड़े में रामगोपाल यादव को भी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
cash seized

नोटबंदी के कारण 13 और लोगों को गंवानी पड़ी जान
500 व 1000 के पुराने नोटों का चलन से बाहर होना लोगों की परेशानी बढ़ाने के साथ ही उनकी जान पर भी भारी पड़ रहा है। नोटबंदी के चक्कर में देशभर में 13 और लोगों को जान गंवानी पड़ी है। दिल्ली, बरेली, बलिया व आजमगढ़ में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि मुरादाबाद, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, बदायूं व हरिद्वार में खुले रुपये के अभाव में इलाज नहीं मिल पाने से पांच की जान चली गई। महाराष्ट्र व हैदराबाद में भी तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

4 of 6
cash seized

चीन पर भी दिखने लगा भारत के नोटबंदी का असर, कारोबारियों ने रद्द किए ऑर्डर 
भारत में की गई नोटबंदी का असर पड़ोसी मुल्क चीन पर भी दिखने लगा है। चीन के जिन शहरों में मुख्य रूप से भारतीय जरूरतों के मुताबिक सामान का निर्माण किया जाता है, वहां के उत्पादन में गिरावट आई है। चीन के उत्पादकों ने इस मामले में अपने भारतीय ग्राहकों को ई-मेल के जरिए सूचित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
ललित
ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी
मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच के लिए ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण से संबधित अनुरोध पत्र ब्रिटिश सरकार को भेजने की अनुमति दे दी है। मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व आईपीएल कमिश्नर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन की शुरुआत हंगामेदार

6 of 6
#संसद LIVE: नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा 12.30 बजे तक स्थगित संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। नोटबंदी पर जहां राज्यसभा 11.30 बजे तक स्थगित कर दिया गया, वहीं लोकसभा में सरकार ने 193 के तहत चर्चा की बात की।कांग्रेस के जेपीसी जांच की मांग पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडु ने कहा कि विपक्ष की मांग के अनुसार ही सरकार जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें