फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद स्टोक्स का बड़ा खुलासा, बोले- इस तरह विराट को जाल में फंसाया

Sun, 05 Aug 2018 06:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कप्तान विराट कोहली की साहसिक पारियां आखिर में बेकार चली गई और भारत को बल्लेबाजों की नाकामी के कारण पहला टेस्ट क्रिकेट मैच रविवार को एजबेस्टन में चौथे दिन ही 31 रन से गंवाना पड़ा। यह एक तरह से कोहली बनाम इंग्लैंड मुकाबला बन गया था।

लेकिन पारी के 47वें ओवर में बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान को पगबाधा आउट कर दिया जिसके बाद इंग्लैंड की जीत महज औपचारिता रह गई, जिसने अपने 1000वें टेस्ट मैच का जश्न पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेकर मनाया।
विज्ञापन

2 of 5
भारत को बर्मिंगम टेस्ट में जीत के लिए चौथी पारी में 194 रनों की जरूरत थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम पांच विकेट खोकर 110 रन बना चुकी थी। क्रीज पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और दिनेश कार्तिक मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
चौथे दिन भारत की उम्मीदें विराट कोहली पर टिकीं थीं लेकिन बेन स्टोक्स ने उन्हें आउट कर भारत को करारा झटका दिया। स्टोक्स ने भारत की दूसरी पारी में चार विकेट लिए। उन्होंने बताया कि कोहली को आउट करने के लिए उन्होंने क्या खास प्लान बनाया था।

4 of 5
स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि कोहली का विकेट काफी खास था। भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेली। स्टोक्स ने कहा कि आउट स्विंग से निपटने के लिए ऑफ स्टंप से बाहर आ रहे थे और इसी वजह से मैंने गेंद अंदर लाने की कोशिश की और यह कामयाब रहा। इंग्लिश ऑलराउंडर ने कहा कि इस तरह के लम्हे ही मैच बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताते चले कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 और दूसरी पारी में 180 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 274 और 162 रन ही बना सकी, इस तरह 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 31 रन से अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें