उमेश यादव
5) उमेश यादव - टी-20 सीरीज में कमाल करने वाले उमेश का प्रदर्शन पहले वन-डे में उम्मीद के मुताबिक तो नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह दो विकेट लेने में कामयाब रहे। उमेश ने 9.5 ओवर में 70 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (38) और मोइन अली (24) को अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की थी, जिसको देखते हुए उमेश का विकेट निकालना टीम इंडिया के लिए फलदायी साबित हुआ और इसी वजह से वह इस स्पेशल लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए।