इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया। नॉटिंघम में खेले गए पांच वन-डे मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे में इंग्लिश टीम ने 481 रन बनाते हुए रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर रख दिया। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान टीम पैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कंगारू टीम का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ, जिसका नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड की टीम ने रनों का अंबार लगा दिया और वन-डे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। आइये जानते पुरूष वन-डे क्रिकेट इतिहास के 5 सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्डः