फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेसन रॉय ने पहले बनाया शतक फिर अंपायर को टक्कर मारकर गिरा दिया

Sun, 09 Jun 2019 10:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019। दिन शनिवार। मुकाबला 12वां। आमने-सामने थी इंग्लैंड और बांग्लादेश। वैसे तो इस मैच में इंग्लैंड ने वन-डे क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। मगर जो एक चीज लोगों को सदियों तक याद रह जाएगी वह है जेसन रॉय की पारी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड के लिए ताबडतोड़ 153 रन ठोकने वाले रॉय के साथ कार्डिफ के मैदान में एक ऐसा हादसा भी हो गया जो किसी के लिए चिंता तो कुछेक के लिए मजे के पल दे गया और ये सब हुआ रॉय के शतक लगाते ही। इसे शतक के जश्न का साइड इफेक्ट भी कह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चौका मारकर शतक पूरा करने वाले रॉय पिच की दूसरी ओर पहुंचने के दौरान अंपायर जोएल विल्सन से ऐसे जा टकराए जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुका है। टकराते ही अंपायर चारों खाने चित्त होते हुए धराशायी हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
एकबारगी तो कोई भी यही कहता कि जेसन रॉय ने टक्कर मारकर अंपायर को गिरा दिया, लेकिन रीप्ले देखने पर पता लगा कि धोखे में हुई यह टक्कर कितनी भयंकर थी।

4 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
मामला 27वें ओवर का है। मुस्तफिजुर की गेंद पर 96 रन बनाकर खेल रहे जेसन ने पुल शॉट खेला। लग रहा था कि फील्डर इसे रोक लेगा और सिर्फ एक ही रन मिलेगा। रॉय का ध्यान भी फिल्डर की ही ओर था। मिसफील्ड में गेंद बाउंड्री पार कर गई। उत्साहित रॉय जश्न में ऐसे खोए कि अंपायर से टकरा बैठे। हालांकि अंपायर भी  फील्डर की ओर ही देख रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
इस टकराव के बारे में किसी ने नहीं सोचा था, इसलिए अंपायर सीधे पीठ के बल धड़ाम से जमीन पर जा गिर पड़े। एक ओर जहां दर्शक और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी जो रॉय के शतक पर खुशी रहे थे तो रॉय अंपायर को उठाने में लगे थे।
विज्ञापन

6 of 7
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
हादसे के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी भी दोनों का हाल-चाल पूछने दौड़ पड़े। सबसे अच्छी बात यह थी कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जेसन रॉय ने 121 गेंदों में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 153 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेसन रॉय अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
कैमरा जब पवेलियन की ओर गया तो पता लगा कि इस हल्के-फुल्के क्षण को इंग्लिश खिलाड़ी कैसे एन्जॉय कर रहे थे।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें