फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया खुलासा, बोले- विराट को इस तरह जल्दी आउट कर भेजेंगे पवेलियन 

Sat, 21 Jul 2018 01:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड-विराट कोहली
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से होगी, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जल्दी आउट कर पवेलियन भेजने की तरकीब निकाल ली है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
stuart broad
डेली मेल के मुताबिक, ब्रॉड ने कोहली के खिलाफ अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है कि वो साल 2014 के कोहली के उस फुटेज को देखेंगे जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौर पर गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
बता दें कि विराट कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यह हर कोई जानता हैं कि यदि विराट एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो उन्हें पवेलियन भेजना अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के लिए मुश्किल का सबब बन जाता है। ऐसे में गेंदबाजों की कोशिश इस 'विराट' खिलाड़ी को जल्दी आउट करने की होती है। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
मालूम हो कि पिछली बार जब कोहली ने इंग्लैंड का दौरा किया था उस समय वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, विराट ने 2014 इंग्लैंड दौरे के बाद अपने खेल में काफी सुधार किया है और वो आगामी टेस्ट सीरीज में अपने आप को साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
broad
डेली मेल के मुताबिक ब्रॉड ने कहा, 'मैं उन्हें शायद एलबीडब्ल्यू करने से दूर ले जाउंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वहां पर अच्छा खेलते हैं और एक बार वो अपनी लय में आ जाते हैं तो उनका कनवर्सन रेट शानदार हो जाता है। हम 2014 के उनके फुटेज देखेंगे, जब हमनें उनको वास्तव में रनों की संख्या को सीमित कर दिया था।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
आगे उन्होंने कहा, 'विराट ने अपने खेल में बहुत सुधार किया है और उस सीरीज से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। तब से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में काफी रन बनाए और उन्होंने भारत में भी हमारे खिलाफ अच्छा खेला। आपको उन्हें उनके पैड से दूर रखना होगा। जो हास्यास्पद तो लगता है, लेकिन ये जोनाथन ट्रॉट की तरह है। लोग कहते थे कि जल्दी से जाओ और उनके पैड पर मारो और फिर 20 गेंदो में वो अंदर लौट आएंगे।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें