फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे में दोहरा शतक लगाने वाले फखर पहले पाक खिलाड़ी, रोहित तीन बार कर चुके हैं यह कमाल

Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शुक्रवार को एक बार फिर जिंम्बॉब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। सीरीज के शुरुआत तीन मैच में 60, 117*, 43* का स्कोर बनाने वाले फखर ने इस बार इतिहास रच दिया। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ दोहरा शतक जड़ा बल्कि पाकिस्तानी की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : ICC
पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक के साथ पारी की शुरुआत करने वाले फखर ने 156 गेंदों पर खेली नाबाद 210 रनों की पारी के दौरान 24 चौके और 5 दर्शनीय छक्के भी जड़े। इसी के साथ उन्होंने इमाम के साथ 304 रन की साझेदारी की। यह पहले विकेट के लिए वन-डे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन

3 of 10
फखर जमान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने फखर से पहले वन-डे क्रिकेट की इस मंजिल को चूमा।

4 of 10
सचिन तेंदुलकर

किसी दौर में दोहरा शतक सिर्फ सपना ही माना जाता था। मगर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के मैदान पर खेलते हुए यह करिश्मा किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रन ठोकते हुए वह वनडे क्रिकेट के पहले दोहरे शतकधारी बने।
विज्ञापन

5 of 10
वीरेंद्र सहवाग

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में वीरू ने धागा खोलकर रख दिया।

149 गेंदों में 219 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए उन्होंने 25 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। सहवाग की यह पारी वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
विज्ञापन

6 of 10
रोहित शर्मा

वन-डे क्रिकेट इतिहास की तीसरी डबल सेंचुरी भी एक भारतीय के बल्ले से आई। रोहित शर्मा ने 2 नवम्बर 2013 को ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ यह कमाल किया। बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में 158 गेंदों में बनाए 209 रन की पारी में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 12 चौके और 16 जबरदस्त छक्के भी जड़े।
विज्ञापन

7 of 10
रोहित शर्मा  

अगले ही साल फिर से रोहित शर्मा ने कमाल किया। ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ धमाल किया। तारीख थी 13 नवंबर। साल था 2014। उस दिन मैदान पर सिर्फ एक ही काम हो रहा था। बॉल आती, रोहित शर्मा उसे बाउंड्री पार भेजते और फिल्डर दोबारा उसे वापस मैदान के अंदर लाता।

173 गेंदों में रोहित ने 264 रन की भयंकर पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 33 चौके जमाए तो 9 छक्कों ने उनके दोहरे शतक की शोभा बढ़ाई।

8 of 10
क्रिस गेल
 
जब-जब विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज पर बहस होगी क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। क्रिस गेल दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर भारतीय बल्लेबाज थे। 2015 क्रिकेट विश्व कप में जिंबॉब्वे के खिलाफ रनों का सैलाब आया था। गेल ने इस मैच में 147 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे।

9 of 10
मार्टिन गुप्टिल
 
2015 क्रिकेट विश्व कप में एक नहीं बल्कि दो दोहरे शतक लगे थे। गेल के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने घरेलू हालातों का जमकर फायदा उठाते हुए डबल सेंचुरी जड़ी थी। चौथे क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली। मार्टिन गुप्टिल ने अपनी इस पारी के दौरान 24 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

10 of 10
रोहित शर्मा

श्रीलंका के ही खिलाफ 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपना तीसरा दोहरा शतक बनाया। 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ उन्होंने इतिहास रच दिया। केवल 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से 208* रन बनाए।

रोहित ने पहले 100 रन 115 गेंदों में 86.96 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए जबकि दूसरा शतक उन्होंने केवल 36 गेंदों में 277.78 की स्ट्राइक रेट से ठोके।  रोहित ने 207 मिनट क्रीज पर समय बिताकर दोहरा शतक जड़ा था। इसी के साथ वन-डे क्रिकेट में बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाने वाले वह विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें