फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: आयरलैंड से हारकर विश्व कप से लगभग बाहर हो गया था इंग्लैंड, पढ़ें विश्व चैंपियन बनने का रोमांचक सफर

Sun, 13 Nov 2022 05:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इंग्लैंड को आयरलैंड ने पांच रन से हराया था। इसके बाद इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई थी, लेकिन शानदार वापसी करते हुए जोस बटलर की अगुआई वाली टीम ने खिताब अपने नाम किया।
 
विज्ञापन
1 of 15
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम दूसरी टी20 चैंपियन बनी है। इससे पहले यह टीम 2010 में टी20 विश्व कप जीती थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सफर इतना आसान नहीं था। एक समय इस टीम को विश्व कप चैंपियन बनने की रेस से बाहर मान लिया गया था। आयरलैंड के खिलाफ पांच रन की हार के बाद इस टीम ने दमदार वापसी की और अब टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। यहां हम इंग्लैंड के चैंपियन बनने का रोमांचक सफर आपको बता रहे हैं।

इंग्लैंड का सफर
विज्ञापन

2 of 15
ENG vs AFG - फोटो : सोशल मीडिया
पहला मैच
इंग्लैंड का पहला मैच अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए और इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के पास बड़ी जीत हासिल करने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यह मौका गंवा दिया।
विज्ञापन

3 of 15
एंड्रयू बालबर्नी और लोर्कन टकर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा मैच 
इंग्लैंड का दूसरा मैच आयरलैंड के साथ था और बारिश से बाधित इस मैच में बड़ा उलटफेर हुआ। आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज फेल रहे और हार के साथ इंग्लैंड की टीम मुश्किल में फंस गई।

4 of 15
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : आईसीसी
तीसरा मैच
इंग्लैंड का तीसरा मैच भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ था और यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए मुश्किल था। हालांकि, इस मुकाबले में बारिश हो गई और दोनों टीमों को एक अंक मुफ्त में मिल गया।
विज्ञापन

5 of 15
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
चौथा मैच
इंग्लैंड के लिए चौथा मैच भी मुश्किल था। शानदार लय में चल रही कीवी टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन बना पाई और मुकाबला 20 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के लिए भी सेमीफाइनल की राह आसान हो गई।
विज्ञापन

6 of 15
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवां मैच
इंग्लैंड का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को यह मैच जीतना था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद यह लक्ष्य हासिल करने में इंग्लैंड को 19.4 ओवर लग गए।
विज्ञापन

7 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल
सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना भारत से था। मैच से पहले भारत को मैच जीतने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जब दोनों टीमें मैदान पर उतरीं तो नजारा कुछ और ही था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की, लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक के चलते इंग्लैंड के सामने 169 रन का लक्ष्य था। इसके बाद जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर इस मैच में 16 ओवर के अंदर 170 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और इंग्लैंड को 10 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।



फाइनल
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की चुनौती थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए तो लगा कि इंग्लैंड की टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में जमकर लड़ाई की। पावरप्ले के अंदर तीन विकेट भी गिरा दिए। हालांकि, बेन स्टोक्स एक छोर संभालकर खड़े रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टी20 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम किया।

8 of 15
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान का फाइनल तक का सफर
पाकिस्तानी की टीम किस्मत के भरोसे फाइनल में पहुंची थी। भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे, लेकिन इस टीम को किस्मत का साथ मिला और दक्षिण अफ्रीका की टीम खराब प्रदर्शन कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज पर पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया। हालांकि, फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।

9 of 15
रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
पहला मैच
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मैच भारत के साथ था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। बाबर और रिजवान के फेल होने के बार इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने पारी को संभाला और टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने 31 रन पर भारत के चार विकेट गिराकर पाकिस्तान की जीत तय कर दी थी, लेकिन विराट कोहली की करिश्माई पारी के चलते टीम इंडिया ने यह रोमांचक मैच चार विकेट से जीत लिया।

10 of 15
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा मैच
दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 130 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाज छोटे स्कोर का पीछा नहीं कर सके। शान मसूद और नवाज ने लड़ाई की कोशिश की, लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने अंत में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी। शुरुआती दो मैच में हार के साथ पाकिस्तानी की टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर हो गई थी। इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी थी और ऐसा माना जा रहा था कि दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम इस ग्रुप से सेमीफाइन में पहुंचेंगी।

11 of 15
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
तीसरा मैच
पाकिस्तान ने अपने तीसरे मैच में नीदरलैंड को छह विकेट से हराया और टूर्नामेंट में पहली जीत के साथ दो अंक हासिल किए। नीदरलैंड की टीम इस मुकाबले में सिर्फ 91 रन बना पाई और पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 13.5 ओवर में आसानी से यह मैच जीत लिया। हालांकि, बाबर रिजवान जैसे खिलाड़ी इस मैच में भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके।

12 of 15
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
चौथा मैच
पाकिस्तान का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ था। इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की शानदार बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान ने 185 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 108 रन बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मैच 33 रन से हार गई। अब दक्षिण अफ्रीका के पास पांच और पाकिस्तान के पास चार अंक थे।

13 of 15
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
पांचवां मैच
पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। इस मुकाबले में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के रिजवान को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला और रिजवान ने ही पाकिस्तान की जीत की नीव रखी। दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड से हार गई थी और इस जीत के साथ ही पाकिस्तान छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया।

14 of 15
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल
सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड के साथ था। इस मैच में कीवी टीम ने कई गलतियां की और पाकिस्तान आसानी से फाइनल में पहुंच गया। पहले न्यूजीलैंड के कॉन्वे गलत रन भागने के चक्कर में अपना विकेट गंवाकर चले गए फिर बाकी बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर आउट होते रहे। विलियम्सन और डेरिल मिशेल की पारी के बावजूद टीम 152 रन ही बना पाई। इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तीन जीवनदान दिए इसका फायदा उठाकर पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंच गई। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक लगाए और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अंत में मोहम्मद हारिस ने 30 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

15 of 15
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल
फाइनल में पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह टीम सिर्फ 137 रन बना पाई, लेकिन गेंदबाज हिम्मत नहीं हारे। पावरप्ले में तीन विकेट लेने के बाद बीच के ओवरों में जमकर दबाव बनाया और पाकिस्तान की टीम मैच में वापस आ गई। हालांकि, 13वें ओवर में शाहीन अफरीदी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और वह अपने आखिरी दो ओवर नहीं कर पाए। इसी का फायदा इंग्लैंड को मिला और 19 ओवर में इंग्लैंड की टीम 138 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें