फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है होता ये मेंढक, तीन मिनट में ले सकता है 10 लोगों की जान, छूने से फैल जाता है जहर

Sun, 13 Nov 2022 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेहद जहरीला है होता ये मेंढक - फोटो : iStock
World Most Poisonous Frog: धरती पर कई बेहद खूबसूरत जीव पाए जाते हैं। अपनी खूबसूरती से यह जीव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। दुनिया में मिलने वाले इन जीवों की अपनी एक खासियत होती है। इन खूबसूरत दिखने वाले जीवों में कई बेहद जहरीले होते हैं जबकि कुछ बिल्कुल सामान्य होते हैं। धरती पर कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि दूसरे ग्रह से आए हों। 

जहरीले जीवों से हर कोई डरता है और दूर रहने की कोशिश करता है। आज हम आपको एक ऐसे ही मेंढक के बारे में बताएंगे जो बेहद जहरीला होता है। यह मेंढक तीन मिनट में 10 लोगों की जान ले सकता है। यहां तक कि इसको छूने से ही जहर फैल जाता है। इस जहरीले मेंढक का नाम गोल्डन पॉइजन फ्रॉग (Golden Poison Frog) है जो करीब दो इंच का होता है। आइए जानते हैं दुनिया के इस सबसे खतरनाक और जहरीले मेंढक (World’s Most Venomous Frog) के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
बेहद जहरीला है होता ये मेंढक - फोटो : iStock

यह मेंढक इतना जहरीला होता है कि तीन मिनट में 10 बड़े इंसानों की जान ले सकता है। कोलंबिया में शिकारी इस मेंढक के जहर का इस्तेमाल शिकार करने वाले हथियार बनाने में करते थे। यह इतने जहरीले होते हैं कि बिना ग्लब्स के इनको पकड़ने पर कुछ ही सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बेहद जहरीला है होता ये मेंढक - फोटो : iStock
यह मेंढक खतरा महसूस होते ही अपनी त्वचा से जहर को बाहर निकालने लगता है। इसके जहर में इतनी ताकत होती है कि किसी के भी स्नायु तंत्र को बर्बाद कर सकता है। इसके जहर का प्रभाव होते ही कई परेशानियां होने लगती हैं जिससे इंसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है। 


Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, इतने दिन में मच सकती है तबाही, लोगों में खौफ
 

4 of 5
बेहद जहरीला है होता ये मेंढक - फोटो : iStock
ऐसे होती है इस मेंढक की पहचान

यह मेंढक सिर्फ दो इंच का होता है और इसके दो बूंद जहर से किसी की मौत हो सकती है। इस मेंढक का रंग चमकीला और पीला होता है। इसके अलावा यह संतरी और पेल ग्रीन रंग के भी पाए जाते हैं। एक शोध में पाया गया है कि यह मेंढक जितना चमकदार होता है वह उतना ही जहरीला होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहद जहरीला है होता ये मेंढक - फोटो : iStock
नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक, मेंढक के जहरीले होने की वजह के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि माना जाता है कि इसके अंदर जहर पौधों और जहरीले कीड़ों पहुंचता है। ऐसी जगहों से अलग पलने वाले मेंढक में जहर नहीं होता है। इस चमकदार मेंढक की 100 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। कोलंबिया के प्रशांत तट पर वर्षा वन के एक छोटे से भूखंड के भीतर ज्यादातर इस मेंढक की प्रजातिया रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें