फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भी हारा इंग्लैंड, अपने आखिरी वनडे में फेल बेन स्टोक्स, रोते हुए मैदान से बाहर गए

Wed, 20 Jul 2022 01:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

स्टोक्स ने मैच से एक दिन पहले सोमवार (18 जुलाई) को संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
1 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार (19 जुलाई) को अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। डरहम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने उसे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स का यह घरेलू मैदान है। वह अपने दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए। स्टोक्स ने पांच ओवर में 44 रन दे दिए। मैदान से बाहर निकलते समय स्टोक्स की आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन

3 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने मैच से एक दिन पहले सोमवार (18 जुलाई) को संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला होगा। स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं।

4 of 7
रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 333 रन बनाए। उसके लिए रसी वान डर डुसेन ने शानदार शतक लगाया। डुसेन ने 117 गेंदों पर 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।
विज्ञापन

5 of 7
एडेन मार्कराम - फोटो : सोशल मीडिया
एडेन मार्कराम ने 61 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने नौ चौके जड़े। यानेमन मलान ने 77 गेंदों पर 57 रन बनाए। अपनी पारी में मलान ने पांच चौके लगाए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 19 और हेनरिच क्लासेन ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सैम करन, मोईन अली और ब्रेडन कार्स को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

6 of 7
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पारी की बात करें तो जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 102 रनों की साझेदारी की। रॉय 62 गेंद पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बेयरस्टो ने 71 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। जो रूट ने 77 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
अपना आखिरी मैच खेलने वाले बेन स्टोक्स पांच, कप्तान जोस बटलर 12, लियाम लिविंगस्टोन 10 और मोईन अली तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में सैम करन ने 18, ब्रेडन कार्स ने 14 और मैटी पॉट्स ने नाबाद तीन रन बनाए। आदिल रशीद खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 46.5 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में 22 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें