फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solumbellula Sea Pen: समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव, हैरत में पड़े शोधकर्ता, बताया शैतान

Wed, 20 Jul 2022 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : EVNautilus Youtube
Mysterious Creature: समुद्र चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं जो आए दिन दुर्लभ जीवों की खोज करते हैं। इन जीवों के देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। समुद्र में एक रहस्यमयी जीव मिला है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह रहस्यमयी जीव देखने में बेहद डरावना है। 

यह रहस्यमयी जीव प्रशांत महासागर में खोजा गया है। पानी में रहने वाले इस जीव को पहली बार प्रशांत महासागर में खोजा गया है जिसे देखने के बाद शोधकर्ता हैरान हैं। एक्सप्लोरेशन व्हीकल नॉटिलस ने इस जीव की खोज की है जिसका नाम सोलुम्बेलुला सी पेन (Solumbellula sea pen) है। कांटेदार शरीर वाले जीव की एक पूछ है। इसकी पूछ समुद्र तल से जुड़ी हुई थी। इससे पहले यह जीव प्रशांत महासागर में नहीं देखा गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : EVNautilus Youtube
नॉटिलस की टीम ने इस जीव को एक रोमांचक खोज बताया है। नॉटिलस की टीम ने सोलुम्बेलुला सी पेन को तब खोजा जब ऑपरेट करने वाला एक रोबोट पानी में खोज के लिए छोड़ा गया। इस रोबोट को हवाई के पश्चिम में स्थित जॉनस्टन एटोल आइलैंड में छोड़ा गया था। अटलांटिक और हिंद महासागर में सी-पेन को सामान्य तौर पर पाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : EVNautilus Youtube
2,994 मीटर गहराई में मिला जीव 

इस जीव को समुद्र तल से 2,994 मीटर की गहराई में खोजा गया है। पहली बार जब इस जीव को शोधकर्ताओं ने कैमरे से देखा तो वह हैरान रह गए। एक शोधकर्ता ने बताया कि यह जीव शैतान की तरह लग रहा है। ROV ने इस जीव का क्लोज अप शॉट लिया, तो खाने के लिए पकड़ने वाले कांटे नजर आए। 
 

4 of 5
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : EVNautilus Youtube
इस जीव की लंबाई दो मीटर है। शोधकर्ता फुटेज के माध्यम से इस बात की जांच करेंगे कि क्या प्रशांत महासागर में पाए जाने वाला यह पहला जीव है। इसके अलावा यह पता लगाएंगे कि समुद्र का कोई नया जीव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : EVNautilus Youtube
जैव विविधता परअध्ययन

20 जून से 13 जुलाई तक जॉनस्टन एटोल में अनुसंधान अभियान चला। समुद्र में जैव विविधता पर रिसर्च करने पर यह अभियान केंद्रित था। नॉटिलस ने एक दुर्लभ जेलीफिश की प्रजाति की रहस्य को खोला है। टीम ने कहा है कि ये खोज ही हमारे रिसर्च की वजह है। समुद्र की गहराइयों में जांच करना इसलिए जरूरी है ताकि पता लगाए जा सके कि हमारा ग्रह विविधताओं से भरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें