फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने श्रीसंत के आरोपों को बताया बकवास, कहा टिप्पणी करना भी मूर्खता

Wed, 23 Oct 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश कार्तिक और श्रीसंत - फोटो : Social Media
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एस श्रीसंत के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने श्रीसंत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बकवास बताया और कहा कि उनके बयान पर कोई जवाब देना भी मूर्खता है। श्रीसंत ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उन्हें भारतीय टीम से बाहर निकलवाने में कार्तिक का हाथ था। जिसके जवाब में दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनके आरोपों पर कोई टिप्पणी करना भी बेवकूफी जैसा होगा।
विज्ञापन

2 of 4
SREESANTH IPL
श्रीसंत अगस्त 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बाद में उनकी सजा घटा दी गई और पिछले महीने से उनका प्रतिबंध अगले सात महीनों के लिए कम कर दिया गया था। हालांकि श्रीसंत हमेशा से ही आरोपों से इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक इस समय भारतीय टी-20 टीम में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय हजारे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। कार्तिक ने इस टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों की 7 पारियां में 360 रन बनाए हैं,जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 72 का रहा। दिनेश कार्तिक ने इस टूर्नामेंट के दौरान ही कहा था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और वो धोनी की जगह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश कार्तिक - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद कार्तिक भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप में खेले गए दो पारियों में कार्तिक का बल्ला शांत रहा। अपने करियर के लंबे समय तक कार्तिक भारतीय टीम से बाहर ही रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें