फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों बांग्लादेश की ताकत से घबराई हुई है टीम इंडिया, स्टार क्रिकेटर ने किया खुलासा

Sat, 17 Mar 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bangladesh cricket team
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश हमेशा से कड़ा प्रतिद्वंद्वी रहा है और उनकी टीम पूरे जोश के साथ टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में उतरेगी जब रविवार को टीम इंडिया से उसका मुकाबला होगा।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अपने चार में से तीन मैच जीतकर पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। बता दें कि टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच निदाहास ट्रॉफी का फाइनल रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : indianexpress
टीम इंडिया के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ उसका रिकॉर्ड 7-0 का है। हालांकि कार्तिक ने जोर देकर कहा कि टीम इंडिया शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली बांग्लादेश को बिलकुल भी हलके में नहीं लेगी। बांग्लादेश ने शुक्रवार को मेजबान श्रीलंका को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

4 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express
कार्तिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'बांग्लादेश की टीम उप-महाद्वीप की परिस्थितियों में बहुत अच्छी है। जब हम बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर जीतते है तो लगता है चलो आप जीत गए। मगर अगर हम हार जाते हैं तो फिर बोला जाता है- अरे बांग्लादेश से हार गए। आप कर क्या रहे हो?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कार्तिक ने साथ ही यह बताया कि सीनियर स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली और एमएस धोनी के बिना भी टीम इंडिया अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेगी। कार्तिक ने कहा, 'रोहित शर्मा ने पहली बात कही कि हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर साथ नहीं हैं। हमें वैसा ही क्रिकेट खेलना है जैसा एक साल पहले खेलते थे। हमें हर मैच जीतने पर ध्यान लगाना है।' बता दें कि टीम इंडिया इस समय आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि बांग्लादेश की टीम 10वें स्थान पर काबिज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें