फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvMI: मुंबई की जीत की लय बरकरार, रोमांचक मैच के ये रहे 5 हीरोज

Sat, 05 May 2018 12:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 34वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 6 बॉल शेष रहते ही 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। काफी हार के बाद मुंबई ने लगातार तीन मैचों में अपनी जीत हासिल की है। आइये जानते है कि मुंबई की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः-


 
विज्ञापन

सुर्यकुमार यादव

2 of 6
सूर्यकुमार यादव
पंजाब द्वारा मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुर्यकुमार यादव और एविन लेविस की जोड़ी ने  मुंबई को जोरदार शुरुआत दिलाई। इस मुकाबले में  सुर्यकुमार ने  शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। 
 
विज्ञापन

कृणाल पांड्या

3 of 6
कृणाल पांड्या
ऑलराउंडर कृणाल पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 12 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 258 का था।

 

रोहित शर्मा

4 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 15 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। उन्होंने पांड्या के साथ मिलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन

मयंक मार्कंडे

5 of 6
मयंक मार्कंडे
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को क्रिस गेल और केएल राहुल की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन सातवें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मार्कंडे ने केएल राहुल को जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। मार्कंडे ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेन कटिंग

6 of 6
बेन कटिंग
बेन कटिंग ने 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। कटिंग ने इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण विकेट क्रिस गेल का लिया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। वह 40 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें