फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी गेंद में सिक्सर उड़ाते ही हीरो बने कार्तिक ने खोला राज, बोले- इस क्रिकेटर ने बदल दिया

Mon, 26 Mar 2018 12:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समय अभी शानदार चल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन के लिए उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का कप्तान नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश कार्तिक
इसके बाद श्रीलंका में हाल ही में संपन्न निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश कार्तिक
इस के बाद से कार्तिक की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। उन्हें फैंस ने टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर्स में शुमार करने की बात भी कही। हाल ही में कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी का श्रेय मुंबई के क्रिकेटर अभिषेक नायर को दिया था। मगर कार्तिक ने अब बताया है कि टीम इंडिया के एक क्रिकेटर की सलाह की बदौलत वह सफल हो सकें।

4 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
तमिलनाडु ने बल्लेबाज ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा, 'लक्ष्मण ने कहा कि मेरे करियर के इस चरण में सबसे महत्वपूर्ण चीज टीम के लिए मैच जीतना है, न कि अच्छे 30-40 रन या शतक जमाना। मैंने इसका पालन किया। वीवीएस के मूल्यवान शब्द मेरे काम आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने आगे कहा, 'लक्ष्मण ने मुझे सुरंग के आखिर में उजाला दिखाया। यह अच्छी चीजों की शुरुआत है। आखिरी गेंद पर छक्का जमाना मुश्किल है, लेकिन मैं लगातार परिस्थिति के हिसाब से ऐसा मैच विजयी प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।' कार्तिक अब आगामी आईपीएल में केकेआर का नेतृत्व करते दिखाई देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें