फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट हादसा है या साजिश, हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 26 Mar 2018 11:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। देहरादून से दिल्ली जाते समय शमी की कार के सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। तेज गेंदबाज के सिर में गंभीर चोटें आई। उनके सिर में 10 टांके आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
शमी के साथ उनका दोस्त और ड्राइवर भी घायल हुआ था। तीनों को तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। उपचार के बाद कुछ देर आराम कर शमी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज के एक्सीडेंट के बाद यह चर्चा होने लगी थी कि कहीं वह साजिश का शिकार तो नहीं हुए। इस पर पुलिस ने राज खोल दिया है। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

4 of 5
मोहम्मद शमी
शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद को लेकर इस वक्त जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए हादसे में साजिश की चर्चा होने लगी। मगर देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस और खुद मोहम्मद शमी ने इसे दुर्घटना माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष, क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हुआ हादसा है। इसके पीछे कोई साजिश नहीं लगती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें