फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी है टीम इंडिया की पहली रन मशीन

Fri, 05 Apr 2019 03:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dilip vengsarkar
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को कोलोनल (कर्नल) के नाम से भी जाना जाता है। सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ के साथ वह भी भारतीय टीम के की प्लेयर रहे हैं। वह 70वें के आखिर और 80वें दशक की शुरूआत में भारतीय टीम के जाने माने बल्लेबाज रहे। वह 1992 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। आइए जानते हैं उनके बारे में पांच दिलचस्प बातें...
 
विज्ञापन

2 of 6
Dilip Vengsarkar
1. दिलीप वेंगसरकर का जन्म 6 अप्रैल, 1956 को राजापुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। दिलीप वेंगसरकर को पहली बार पहचान 1975 में हुई ईरानी ट्रॉफी से मिली। 19 साल की उम्र में वह 1974-75 की चैंपियन मुंबई टीम का हिस्सा थे।  कट, हुक और पुल उनके सबसे पसंदीदा शॉट थे।
विज्ञापन

3 of 6
दिलीप वेंगसरकर
2. मौजूदा दौर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली रन मशीन दिलीप वेंगसरकर ही थे। वेंगसरकर ने अपने टेस्ट करियर में खेले 116 मैचों में करीब 42 की औसत से 6868 रन बनाए थे, जिसमें 17 शतक भी शामिल थे।

4 of 6
दिलीप वेंगसरकर
3. ये क्रिकेट का वो दौर था जब दिलीप वेंगसरकर रनों के मामले में सिर्फ पूर्व कप्तान और सुनील गावस्कर से ही पीछे थे। कपिल देव के बाद 1987 वर्ल्ड के दौरान वेंगसरकर को कप्तान बनाया गया और उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले दो मुकाबलों में बैक टू बैक शतक जड़ डाले।
विज्ञापन

5 of 6
dilip vengsarkar
4. इतना ही नहीं, जिस वक्त पूरी दुनिया के बल्लेबाज लंबे-ऊंचे कद के कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने पानी मांगने लग जाते थे। उस वक्त भी वेंगसरकर ने होल्डिंग,गार्नर, डेनियल , क्रॉफ्ट और रॉबर्ट जैसे गेंदबाजों को खूच छकाया। हालांकि 1989 में वेस्टइंडीज के खराब दौरे के बाद उनकी कप्तानी छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dilip vengsarkar
5. 1981 में दिलीप वेंगसरकर को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय क्रिकेट टीम में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री का अवॉर्ड दिया। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने उन्हें सीके नायडु लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें