इंडियन टी-20 लीग में मुंबई के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या बॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला है। क्रुणाल को ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने दिया है। दरअसल पंड्या ने अपने टि्वटर हैंडल पर अजय देवगन को बर्थडे पर विश करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
2 of 5
कृनाल पांड्या
इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सिंघम सुपरस्टार और मेरे हमशक्ल आपको जन्मदिन की बधाई मेरे प्रिय कलाकार अजय देवगन। अजय देवगन ज्यादातर सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन उन्होंने क्रुणाल के ट्वीट का जवाब दे ही दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Ajay Devgan
उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, 'धन्यवाद क्रुणाल। एक डबल रोल की फिल्म साथ में करते हैं!' इसके बाद क्रुणाल ने भी अजय को फिर से जवाब दिया। क्रुणाल को फिल्म में काम करने के ऑफर पसंद आया, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी।
4 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
उन्होंने कहा कि अगर अजय देवगन उनकी टीम मुंबई को चीयर करने आएंगे तो वे फिल्म कर सकते हैं। क्रुणाल ने लिखा, 'पक्का! पर पहले आप मुंबई इंडियंस को चीयर करने के लिए वानखेड़े पधारिए फिर फिल्म करते हैं।'
इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने 2019 में चेन्नई के खिलाफ 42 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद उनके भाई हार्दिक ने 8 गेंद में 25 रन उड़ाए और टीम को 170 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी दम दिखाया और तीन विकेट निकालकर चेन्नई का काम तमाम कर दिया।