फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अनफिट धोनी ने की थी पाक के खिलाफ खेलने की जिद, हैरान रह गए थे सेलेक्टर्स!

Mon, 28 Aug 2017 05:15 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत फिट हैं। वह बहुत जीवट खिलाड़ी हैं। आप सभी अब तक के उनके क्रिकेट कैरियर को देखकर उनकी फिटनेस का अंदाजा लगा चुके होंगे। धोनी फिट होने के साथ बहुत जल्दी चोट से उबर भी जाते हैं। यह उनकी मानसिकता को ही दर्शाता है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी की जिद और जीवटता पर एक खुलासा किया है। 
विज्ञापन

धोनी बहुत कम समय में ही अपनी चोट से उबर जाते हैं

2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान एम.एस धोनी - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
रविवार को तमिलनाडु जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वार्षि‌क पुरस्कार समारोह के दौरान प्रसाद ने धोनी के हमेशा फिट रहने की कला की जमकर सराहना की। प्रसाद ने कहा‌ कि धोनी बहुत कम समय में ही अपनी चोट से उबर जाते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी फिट रहने के मामले में लाजवाब हैं। 
विज्ञापन

धोनी वजन उठाते हुए चोटिल हो गए थे।

3 of 5
एमएस धोनी-अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
प्रसाद 2017 में मुख्य चयनकर्ता बने हैं। इस जिम्मेदारी से पहले वह मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल के सहायक के रूप में कार्य किया करते थे। एशिया कप 2016 के दौरान धोनी के चोटिल होने की घटना को याद करते हुए प्रसाद कहते हैं कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना था। अभ्यास के दौरान चोटिल धोनी सबकी चिंता का विषय थे। प्रसाद ने कहा कि जिम में धोनी वजन उठाते हुए चोटिल हो गए थे। उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया गया था। वह चल भी नहीं पा रहे थे। 

धोनी ने कहा, 'फिक्र ना करो एमएसके भाई'। 

4 of 5
धोनी
प्रसाद ने समारोह में कहा कि हमने संदीप पाटिल को धोनी के बारे में सूचना दी। पाटिल ने धोनी के बैक अप के लिए पार्थिव पटेल को टीम में बुला लिया। पटेल एशिया कप खेलने बांग्लादेश पहुंच चुके ‌थे। इसी बीच अगले दिन प्रसाद होटल में धोनी के कमरे में जाकर वास्तविक ‌स्थिति जाननी चाही। धोनी ने कहा, 'फिक्र ना करो एमएसके भाई'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टांग भी नहीं होगी तो भी मैं पाक के खिलाफ खेलूंगा

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
प्रसाद ने अगले दिन देखा तो धोनी अभी भी सही ढंग से नहीं चल पा रहे थे। प्रसाद ने सोचा कि ऐसी हालत में धोनी कैसे खेल सकेंगे। जब उन्होंने धोनी से खेलने के बारे में पूछा तो धोनी ने जवाब दिया, 'मेरी एक टांग भी नहीं होगी तो भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा'। प्रसाद ने कहा कि ऐसी सोच ही धोनी को महान क्रिकेटर बनाती है। इसके बाद चोट से जल्द उबरते हुए धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें