फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को सताया 'संन्यास' का डर, मैच खत्म होते ही कोच से बातचीत का VIDEO वायरल

विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया के हीरो महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में नाबाद 87 रन जड़कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब भी दुनिया के सबसे धांसू मैच फिनिशर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni
वहीं, इस दौरे का आखिरी मैच खत्म होने के बाद एक बेहद अजीबोगरीब चीज़ देखने को मिली, जिस पर शायद फैंस का ध्यान नहीं गया। वो यह कि मैच खत्म होने के बाद माही ने कोच संजय बांगड़ को अंत में गेंद थमाई।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
लैदर की सफेद गेंद थमाते हुए धोनी ने बांगड़ से कहा, 'बॉल ले लो नहीं तो बोलोगे रिटायमेंट ले रहे हैं।' बता दें कि इन शब्दों का मतलब सिर्फ वहीं इंसान समझ सकता है, जिसे इसके पीछ की कहानी पता हो।

4 of 5
एमएस धोनी
दरअसल एमएस धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उन्होंने गेंद हाथ में ले रखी थी। इस वाकये के बाद धोनी के हाथ में जब भी गेंद नजर आई, अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि धोनी संन्यास ले रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने अब अंत में संजय बांगड़ को गेंद देते हुए यही कहा कि गेंद अपने पास रख लो, वरना सब सोचेंगे कि मैं संन्यास ले रहा हूं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़कर धोनी ने विश्व कप 2019 के लिए अपनी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत कर ली है।

देखें वीडियो:


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें