rishabh pant
छक्के में पंत ने की मदद
मैच के बाद जब धोनी से आखिरी दो छक्के के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दो छक्के उन्होंने पंत की गलती की वजह से लगाए।
कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने छक्का लगाने कि लिए सिंगल लेने का जोखिम क्यों लिया। तब इस पर धोनी ने कहा, “रायडू उसी समय बल्लेबाजी करने आए थे, इसलिए उनके लिए शॉट लगाना आसान नहीं था। यहां पर पंत ने मेरी मदद की, उसने ग्लब्स नहीं उतारे थे इसलिए मैं रन ले सका।”