फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuzvendra-Dhanashree Photos: पति चहल के साथ डबलिन की सैर पर निकलीं धनश्री, साथ में दिखे हार्दिक और हुड्डा

Wed, 29 Jun 2022 05:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

चहल के साथ उनकी पत्नी धनश्री भी डबलिन पहुंची हैं। इस दौरान तीनों के साथ धनश्री भी थीं। धनश्री ने ही इसकी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 8
युजवेंद्र चहल, धनश्री और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और आयरलैंड के बीच डबलिन में दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहले टी-20 के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ी डबलिन की सैर पर निकले। इन खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कप्तान हार्दिक पांड्या शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
चहल, धनश्री और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
चहल के साथ उनकी पत्नी धनश्री भी डबलिन पहुंची हैं। इस दौरान तीनों के साथ धनश्री भी थीं। धनश्री ने ही इसकी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-आयरिश संस्कृति को जानने के लिए घूमने निकले हैं।
विज्ञापन

3 of 8
चहल, दीपक हुड्डा (बाएं) और हार्दिक पांड्या-चहल (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री इससे पहले भारत-आयरलैंड के बीच पहले टी-20 मैच को देखने डबलिन के द विलेज ग्राउंड पहुंची थीं। उन्होंने स्टेडियम से तस्वीरें भी शेयर की थीं। भारत ने पहला टी-20 सात विकेट से जीता था।

4 of 8
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश की वजह से मैच 12-12 ओवर का हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 12 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया था। दीपक हुड्डा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 47 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टी-20 को भारत ने चार रन से जीता। 
विज्ञापन

5 of 8
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, चहल को पहले टी-20 में इकोनॉमीकल स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं, दूसरे मैच में शतक लगाने वाले दीपक हुड्डा प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। धनश्री इससे पहले लंदन भी पहुंचीं थीं और वहां से तस्वीरें भी शेयर की थीं। आयरलैंड के लिए निकलने से पहले धनश्री ने इंस्टाग्राम पर फैन्स से गेस करने के लिए भी कहा था कि वह कहां जा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को बाहर घूमने को लेकर सख्त हिदायत दी है। रोहित शर्मा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों से कम से कम घूमने के लिए कहा है और सावधानी बरतने के लिए कहा है। ऐसे में चहल, हार्दिक का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर भी जाएगी। बर्मिंघम में पहले से भारतीय टेस्ट टीम मौजूद है, जिन्हें एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया  इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
उससे पहले भारत की टी-20 टीम को दो काउंटी टीम के खिलाफ टी-20 प्रैक्टिस मैच भी खेलना है। टेस्ट शुरू होने की वजह से आयरलैंड दौरे पर मौजूद टीम ही प्रैक्टिस मैच खेल सकती है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच सात जुलाई को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें