फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: इंग्लैंड में क्या कर रही हैं धनश्री? 18 तस्वीरें साझा कीं, कैप्शन में लिखा- ताजी हवा और नई शुरुआत

Mon, 23 Jun 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'पेनरुडॉक में गांव का जीवन। सुबह की कॉफी का आनंद, हरे-भरे खेत, नीला आसमान...जहां जिंदगी की रफ्तार धीमी हो जाती है। ताजी हवा, नई शुरुआत।'
विज्ञापन
1 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में जारी है। इसी बीच युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और वह भी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। धनश्री इंग्लैंड में नई-नई जगहों का भ्रमण कर रही हैं और इसकी तस्वीर भी साझा कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और एक गांव की यात्रा के बारे में बताया। लेक डिस्ट्रिक्ट नाम की इस जगह पर धनश्री ने काफी मस्ती किया और उस जगह की तारीफ भी की है। धनश्री ने 18 तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'पेनरुडॉक में गांव का जीवन। सुबह की कॉफी का आनंद, हरे-भरे खेत, नीला आसमान...जहां जिंदगी की रफ्तार धीमी हो जाती है। ताजी हवा, नई शुरुआत।' तस्वीरों में धनश्री प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। वह काफी खुश भी दिख रही हैं। उन्होंने खेतों के बीच बैठकर और सड़क पर अलग-अलग पोज में तस्वीरें साझा की हैं। वह अपनी कार में ईंधन भी भरती दिख रही हैं।


विज्ञापन

3 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी
चहल और धनश्री इसी साल मार्च में एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों का तलाक हो चुका है। धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। कई महीनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। शादी के चार साल बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।

4 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल
हालांकि, दोनों में किस बात को लेकर अनबन हुई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
काफी समय से चल रही थीं अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला था। तलाक की अटकलों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए थे और अपनी भावनाएं स्पष्ट की थीं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'
विज्ञापन

6 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
दुबई में जन्म, डेंटिस्ट से बनीं कोरियाग्राफर
धनश्री डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में हुआ था। साल 2014 में उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। अपनी डिग्री हासिल करने के बाद धनश्री ने बतौर डेंटिस्ट करियर शुरू किया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने अपना प्रोफेशन बदलने का फैसला किया और बतौर कोरियोग्राफर करियर में राहें तलाशीं। धीरे-धीरे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनश्री - फोटो : instagram
धनश्री अक्सर चहल के साथ आईपीएल मैचों के दौरान नजर आती थीं। इस जोड़ी को क्रिकेट के सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता था। हालांकि, अब चहल और धनश्री का तलाक हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें