फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हाथ में कलम-कागज...बैटिंग के लिए जाने से पहले सुदर्शन ने ये क्या किया? सिराज और ब्रूक भिड़े, VIDEO

Mon, 23 Jun 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

दूसरी पारी में सुदर्शन ने 48 गेंद पर चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ 66 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन को स्टोक्स ने क्राउली के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन
1 of 3
भारत इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : Twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले साई सुदर्शन ने कुछ ऐसा किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। यह सुदर्शन का डेब्यू टेस्ट है। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले सुदर्शन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले कागज और कलम लिए दिखाई पड़े। आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने उनका यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह न सिर्फ कागज कलम लिए दिखाई पड़ रहे हैं, बल्कि उसमें कुछ नोट भी कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा- फोकस मोड। आपको क्या लगता है साई सुदर्शन ने क्या लिखा होगा? इतना ही नहीं, इंग्लैंड की पारी के दौरान मोहम्मद सिराज हैरी ब्रूक से भिड़ गए। सुदर्शन और सिराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 3
साई सुदर्शन - फोटो : Twitter
सुदर्शन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले गेंद को मूव कर एकाग्रता बनाने की कोशिश करते भी दिखे थे। इसके बाद वह कागज पर कलम से लिखते दिखे। सुदर्शन इस दौरान हेलमेट पहने ही रहे। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दूसरी पारी में सुदर्शन ने 48 गेंद पर चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ 66 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन को स्टोक्स ने क्राउली के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सिराज और ब्रूक - फोटो : Twitter
वहीं, इंग्लैंड की पारी के दौरान 84वें ओवर में सिराज और ब्रूक के बीच इशारों इशारों में कोल्ड वॉर देखने को मिला। दरअसल, इस ओवर में सिराज की गेंद पर ब्रूक ने लगातार दो चौके जड़े थे। इसके बाद सिराज ने एक घातक इन स्विंगर फेंकी। ब्रूक इस पर गच्चा खा गए और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में गई। ब्रूक के बीट होने पर सिराज फॉलो थ्रू में क्रीज के पास ही रुक गए और ब्रूक को घूरने लगे। सिराज इस दौरान ब्रूक को कुछ कहते भी दिखे। ब्रूक ने सिराज को बॉलिंग मार्क पर वापस जाने को कहा। हालांकि, सिराज का यह अंदाज ब्रूक को पसंद नहीं आया और दो चौके के बाद ब्रूक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से एक छक्का भी लगाया। सिराज के इस ओवर से 18 रन आए। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें