दीपक चाहर इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी पत्नी जया दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान जया को प्रपोज किया था।
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चोट की वजह चाहर आईपीएल 2022 में भी कोई मैच नहीं खेल पाए थे। इस बीच चाहर शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। उन्होंने दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज से शादी की है। चाहर ने पिछले साल आईपीएल के दौरान जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था और उनका अंदाज काफी सुर्खियों में रहा था। दीपक ने बाद में बताया था कि वो प्लेऑफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन धोनी के कहने पर उन्होंने आखिरी लीग मैच के दौरान ही जया को प्रपोज कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर की पत्नी जया खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। जया दिल्ली की एक कंपनी में काम करती हैं और वो सामान्य कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
3 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक और जया ने एक जून के शादी की थी। यह शादी आगरा के होटल में हुई थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
4 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वो दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की और बाद में एमबीए किया। वो छोटी थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
5 of 10
जया भारद्वाज और सिद्धार्थ भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज एक मॉडल हैं और वो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। जया और उनके भाई का बॉन्ड बहुत ही शानदार है। दीपक के साथ भी सिद्धार्थ की दोस्ती कमाल की है।
विज्ञापन
6 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ एक वीजे हैं, जो मॉडलिंग भी करते हैं। टीवी की दुनिया में सिद्धार्थ जाना माना नाम हैं। जया और दीपक की शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर दीपक के लिए लिखा था कि हमारी बहन अब तुम्हारी हुई।
विज्ञापन
7 of 10
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल)
- फोटो : सोशल मीडिया
जया के पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने ही दोनों बच्चों की परवरिश की थी। जया की मां होर्डिंग डिजाइनिंग के व्यवसाय में थीं।
8 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस, फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। जब दीपक चाहर ने जया भारद्वाज को प्रपोज किया था, तब सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर इन दोनों को विश करते हुए लिखा था कि मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। आपके प्रपोज करने के तरीके पर मुझे गर्व है। छा गए। जीवनभर के लिए उत्सव शुरू होने दें, आप दोनों को बहुत सा प्यार।
9 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक की बहन मालती चाहर ने जया भारद्वाज को पहली बार दीपक से मिलवाया था। इस मुलाकात के बाद से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बात आगे बढ़ गई।
पहली मुलाकात के लगभग पांच महीने बाद दीपक चाहर ने जया भारद्वाज से सगाई कर ली थी। इस पर मालती चाहर ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- लो मिल गई भाभी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि लड़की विदेशी नहीं, दिल्ली की है।