जो रूट का शतक
- फोटो : अमर उजाला
इस पारी की बदौलत जो रूट मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दो स्थानों की छलांग लगाई। वह नंबर एक पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन से बस 10 रेटिंग पीछे हैं। इसके अलावा रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने डब्ल्यूटीसी (WTC) में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। 31 साल के रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाए हैं और दूसरे नंबर पर मौजूद लाबुशेन से करीब हजार रन ज्यादा लीड है।
| खिलाड़ी |
WTC रन (2019-2022) |
| जो रूट (इंग्लैंड) |
3,137 |
| मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) |
2,180 |
| बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) |
1,865 |
| स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) |
1,811 |
| बाबर आजम (पाकिस्तान) |
1,614 |