फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

Thu, 29 Sep 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
क्रिकेट के मैदान में ढेरों उलटफेर करने वाली टीम बांग्लादेश को अपने से कहीं कमजोर टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इससे पहले इसी मैच में एक नए खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

2 of 7
- फोटो : PTI
मोसाडिक हुसैन जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से अपने वनडे करियर की शुरुआत की और ऑलराउंड प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को खस्ताहाल स्थिति से उबारते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। हुसैन ने टीम के लिए मैच में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

3 of 7
- फोटो : BCB
20 साल के फिरकी गेंदबाज मोसाडिक हुसैन के बल्ले से कमाल दिखाने के बाद बारी अब गेंदबाजी में भी जलवा दिखाने की थी, जिसे उन्होंने बखूबी कर दिखाया। उन्होंने गेंदबाजी स्पेल में कोटे के पूरे 10 ओवर फेंके और एक मेडन के साथ 30 रन दिए। साथ ही दो विकेट भी झटके। लेकिन उनके गजब के कारनामे का जिक्र तो हुआ ही नहीं।

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

4 of 7
- फोटो : Raton Gomes/BCB
अफगानिस्तान के खिलाफ मोसाडिक हुसैन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की और इससे अच्छी शुरुआत किसी भी क्रिकेटर के लिए हो ही नहीं सकती कि वो अपनी पहली ही अंतरराष्ट्रीय गेंद पर विकेट झटक ले। हुसैन ने पारी के 14वें ओवर से गेंद डालनी शुरू की और पहली ही गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी को पगबाधा करा दिया।
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

5 of 7
मोसाडिक हुसैन वनडे क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। साथ ही वह दुनिया के 24वें ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया।

 
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

6 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
अगर टीम इंडिया की बात की जाए तो इस मामले में अब तक सिर्फ दो गेंदबाज ही ऐसा कर सके हैं। सदागोपन रमेश (1999, श्रीलंका) और भुवनेश्वर कुमार (2012-13 में पाकिस्तान के खिलाफ ) ने पहली ही गेंद पर विकेट लेने की शुरुआत करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। हालांकि इसकी शुरुआत 24 अगस्त 1972 में हुई थी जब ज्यॉफ अर्नोल्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की करारी हार से पहले यह खिलाड़ी बना गया डेब्यू का नया रिकॉर्ड

7 of 7
खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेटर सदागोपन रमेश पूर्ण रूप से बल्लेबाज थे और कभी-कभार ही गेंदबाजी करते थे। अपने खेले 24 वनडे मैचों में सिर्फ 6 ओवर ही डाले और एक विकेट झटके हैं और यह विकेट उनकी पहली ही गेंद पर मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें