फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में नहीं चल रहा इस जांबाज खिलाड़ी का बल्ला, अब दिन में ऑटो चलाते आया नजर

Sat, 27 Apr 2019 08:20 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : PTI
इंडियन टी-20 लीग में लोकल और विदेशी खिलाड़ियों का जबरदस्त गठजोड़ देखने को मिल रहा है। कई विदेशी खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान से बाहर भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं इस कतार में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो मैदान पर लंबे-लंबे छक्के जड़ रहा है और मैदान के बाहर ऑटो चलाते देखा गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
david miller
जी हां...इंडियन टी-20 लीग में खेल रहे एक क्रिकेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें वो ऑटो रिक्शा चलाता दिख रहा है। यह खिलाड़ी है किंग्स इलेवन पंजाब का धांसू बल्लेबाज डेविड मिलर। मिलर की ऑटो रिक्शा चलाते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेविड मिलर
बता दें कि मिलर ऑटो चलाकर कोई पार्ट टाइम जॉब नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने क्रिकेट के दबाव से आजाद होने के लिए बैंगलोर की सड़कों पर कुछ मौज-मस्ती करने के लिए ऑटो चलाया। क्रिकेट फैंस ने उनकी इस फोटो को खूब पसंद किया और उनसे ऑटो चलाने के अनुभव शेयर करने के लिए कहा।
 

4 of 5
डेविड मिलर - फोटो : IPL
हालांकि मिलर के इंडियन टी-20 लीग का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। मिलर ने इस सीजन में 28.85 के औसत से 202 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से महज एक अर्धशतक निकला है। कभी पंजाब को अपने बल्ले के दम पर कई मैच जिताने वाले मिलर के लिए यह प्रदर्शन कुछ खास नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
david miller
बैंगलोर के खिलाफ भी मिलर ने 25 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी, जबकि चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी थी। मिलर की ये धीमी पारी पंजाब को भारी पड़ गई थी, जिसके चलते टीम को 17 रनों से मैच गंवाना पड़ा। अंक तालिका की बात करें तो पंजाब 11 में से 5 मैच और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। उसे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए हर हाल में अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें