फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैगन आर के दामों में मिल रही हैं सड़कों पर राज कर चुकीं ये शानदार एसयूवी

Sat, 27 Apr 2019 06:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Mahindra Scorpio Stinger Convertible Concept - फोटो : सांकेतिक
देश में इन दिनों एसयूवी की बिक्री जोरों पर है। मारुति की विटारा ब्रेजा की बिक्री के आकड़े देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आज अकेले ब्रेजा की बिक्री इस सेगमेंट की एसयूवी कारों में ज्यादा होती है। वहीं जल्द ही ह्यूंदै भी अपनी छोटी एसयूवी वेन्यू को भारत में लांच करने वाली है। हम आपको बता रहे हैं वैगन आर की कीमत यानी साढ़े चार लाख में में आने वाली पुरानी एसयूवी के बारे में...
विज्ञापन

मारुति जिप्सी

2 of 12
Maruti Gypsy

मारुति जिप्सी कभी सबसे पॉपुलर एसयूवी में शामिल रही है। हालांकि यह केवल बेसिक एसयूवी ही है, जिसमें आज की एसयूवी की तरह शानदार फीचर नहीं होते। लेकिन दिखने में ये आज भी क्लासिक लगती है। जिप्सी में पहले 1 लीटर का पेट्रोल इंजन आता था, लेकिन बाद में 1.3 लीटर इंजन दिया गया। ववहीं इसमें 4 व्हील ड्राइव फीचर आता था। लेकिन यूज्ड मार्केट में आज भी जिप्सी मात्र 1.5 लाख रुपये में मिल जाएगी।

 
विज्ञापन

मित्सुबिशी पजेरो SFX

3 of 12
Mitsubishi Pajero SFX

पजेरो कभी अपने वक्त की लग्जरी एसयूवी में से एक थी और 90 से लेकर 2000 तक इसने देश की सड़कों पर राज किया। वहीं पजेरो SFX अब बाजार में बेहद सस्ती कीमतों में उपलब्ध है। इसमें 2.8 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा होता है, जो 118 बीएचपी की पावर और 292 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह एसयूवी 4 व्हील ड्राइव में मिलती है। वहीं वेल मैनटेन पजेरो आसानी से 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है।   

 

ह्यूंदै टूसों

4 of 12
Hyundai Tucson 2011

हालांकि टूसों बाजार में अभी भी बिक रही है और ह्यूंदै जल्द ही इसका नया अवतार लांच करेगी। नई टूसों की कीमत 18 लाख रुपये है, लेकिन अच्छे से मेनटेन की हुई फर्स्ट जेनरेशन टूसों आसानी से 3 से 4 लाख रुपये में मिल जाती है। पुरानी टूसों में 2 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 122 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है।

 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

5 of 12
Suzuki Grand Vitara

ग्रैंड विटारा भारतीय कार बाजार में बिकने वाली मारुति की पहली एसयूवी थी, लेकिन इसे ब्रेजा की तरह रेस्पांस नहीं मिला। ग्रैंड विटारा 2 लीटर और 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती थी और 4 व्हील ड्राइव थी। 2010 मॉडल की 65 से 70 हजार किमी चली हुई विटारा आसानी से 4 से 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है।

 
विज्ञापन

होंडा सीआर-वी

6 of 12
Honda CR-V

होंडा सीआर-वी को कभी देश की चुनिंदा प्रीमियम एसयूवी में गिना जाता था। वहीं अब होंडा ने लेटेस्ट जेनरेशन की सीआर-वी लांच की है। लेकिन पुरानी जेनरेशन वाली सीआरवी आज सड़क पर चलते वक्त किसी लग्जरी गाड़ी से कम नहीं लगती है। सीआर-वी भी दो इंजन ऑप्शंस 2.0 लीटर और 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 152 बीएचपी की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देता है। 60 हजार की चली हुई पुरानी सीआरवी आज भी 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है।

 
विज्ञापन

शेवरले कैप्टिवा

7 of 12
Chevrolet Captiva

अमेरिकन कार कंपनी शेवरले ने होंडा सीआरवी से मुकाबला करने के लिए कैप्टिवा को लांच किया था। कैप्टिवा में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया था। कैप्टिवा को केवल डीजल इंजन के साथ ही लांच किया गया था, क्योंकि सीआरवी को केवल पेट्रोल में ही आती थी। बाद में कैप्टिवा की जगह ट्रैलब्लैजर ने ले ली। बाद में शेवरले ने भारतीय कार बाजार को अलविदा कह दिया। वहीं अब कैप्टिवा 4 लाख तक की कीमत में आसानी से मिल जाती है।

 

महिन्द्रा स्कॉर्पियो

8 of 12
mahindra scorpio Used

महिन्द्रा ने अपनी सबसे सक्सेसफुल एसयूवी को 2002 में लांच किया था। स्कॉर्पियो के बारे में बताने की ज्यादा जरूरत नहीं है। बीएस-3 इंजन के साथ 1 लाख किमी तक चली हुई स्कॉर्पियो आसानी से 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है। स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का डीजल इंजन आता था, जो 120 बीएचपी की पावर और 290 एनएम का टॉर्क देता था।

 

टाटा सफारी

9 of 12
Tata Safari Dicor

सफारी एक वक्त में सबसे शानदार एसयूवी रही है और 20 सालों तक देश की सड़कों पर राज किया है। सफारी 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती थी। यह अकेली ऐसी गाड़ी थी, जिसमें एसयूवी चेसिस आती थी। 2011 मॉडल की टाटा सफारी डिकॉर आज आसानी से 4-4.5 लाख रुपये मे मिल जाती है। उस समय की सफारी में 2179 सीसी की डीजल इंजन आता था, जो 138 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता था।                 

 

निसान एक्स-ट्रेल

10 of 12
NISSAN X-Trail

बहुत से लोगों को एक्स-ट्रेल के बारे में याद नहीं होगा, लेकिन जैपनीज कार कंपनी निसान की भारत में बेचे जाने वाली यह पहली एसयूवी थी। इसमें 2.2 लीटर का इंजन लगा होता था, जो 136 बीएचपी की पावर और 314 एनएम का टॉर्क देता था। आज भी 70-80 हजार किमी तक चली हुई 2007 मॉडल की पुरानी एक्स-ट्रेल बेहद 4 लाख से भी कम कीमत में मिल जाती है।

 

ह्यूंदै टेराकैन

11 of 12
Hyundai Terracan

ह्यूंदै भारत में एंट्री के बाद शुरुआती दिनों में टेराकैन एसयूवी को बेचती थी। लेकिन अब यह बंद हो चुकी है और इसकी टूसों ने ली थी। यह 2.9 लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी, जो 148 बीएचपी की पावर 343 एनएम का टॉर्क देता थी। इसे 4 व्हील ड्राइव में लांच किया गया था। हालांकि यह ग्राहकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो सकी। पुरानी टेराकैन आज भी 3-4 लाख रुपये में मिल जाती है।

 
विज्ञापन

क्या है रिस्क

12 of 12
Old Car sellers
ये शानदार एसयूवी पुरानी कारों के बाजारों में बेहद सस्ते में मिल रही हैं, लेकिन इनके बारे में सोचने से पहले ध्यान रखें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक देश में 10 साल पुरानी डीजल कारें और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारें चलाना गैर-कानूनी है। वहीं कुछ एसयूवी ऐसी हैं, जिनके पार्ट्सस आज भी बेहद आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन इनमें से कई गाड़ियों के पार्ट्स ढूंढने बेहद मुश्किल हैं। जिसके चलते उनका रख-रखाव महंगा हो जाता है।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें