क्रिकेट के मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज के रिश्ते हमेश से काफी अच्छे रहे हैं। आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कैरेबियाई खिलाड़ियों को भारत में काफी सम्मान मिलता है। इसके बावजूद आज कैरेबियाई टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सपोर्ट में उतर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डैरेन सैमी
- फोटो : Cricket Country
दरअसल सैमी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी पेशावर जल्मी के आधिकारिक किट-लॉन्च इवेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान सैमी ने अपने स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
darren sammy
इस वीडियो को शेयर करते हुए सैमी ने लिखा, 'एकता में अटूट शक्ति प्रेम से ही संसार चलता है। पाकिस्तान के लोगों के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं।' इसको लेकर यह दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के प्रतिद्वंदी भारत के सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया।
4 of 5
darren sammy
सैमी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक भारतीय यूजर ने कमेंट किया, 'वो (पाकिस्तानी) आतंकवादी हैं।'' इस पर सैमी भड़क गए और उन्होंने जवाब में अपने फॉलोअर को लिखा, 'मेरे पेज से दफा हो जाओ।'