फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ऑस्ट्रेलिया! करारी हार के बावजूद भी भारत पलट सकता है पासा

Wed, 23 Dec 2020 07:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लीमैन का मानना है कि एडीलेड में पहले टेस्ट में करारी हार के बावजूद भी भारत पासा पलट सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे स्तरीय खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC
एडीलेड ओवल में दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उसका न्यूनतम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने यह डे नाइट टेस्ट आठ विकेट से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
डेरेन लीमैन - फोटो : social media
लीमैन ने 'एसए स्पोर्ट्सडे' से कहा, 'अब उनके लिए चीजें मुश्किल होंगी लेकिन उनके पास कुछ स्तरीय खिलाड़ी हैं जो लय में आ जाएं तो पासा पलट सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया के 50 साल के पूर्व बल्लेबाज लीमैन का मानना है कि भारत के पास प्रभावी गेंदबाजी आक्रमण है और अगर उनके बल्लेबाज उछाल लेती गेंदों से निपट सके तो मेहमान टीम श्रृंखला में वापसी कर सकती है।

4 of 5
टीममेट्स के साथ अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर वे गेंद से परेशान कर सकते हैं, यह इस पर निर्भर करेगा कि बल्लेबाज उछाल से निपट पाते हैं या नहीं। एमसीजी की पिच उनके अधिक अनुकूल होगी क्योंकि यह थोड़ी सपाट है।' लीमैन ने कहा, 'इसलिए हमें देखना होगा कि उनके बल्लेबाज वापसी करते हुए कुछ रन बना सकते हैं, विशेषकर पहली पारी में। यह उनके लिए अहम होगा।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बिना उतरेगी। कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं जबकि शमी को पहले डे नाइट टेस्ट के दौरान हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें