टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच में युवा लेग स्पिन गेंदबाज डैनियल फैलिंस ने एक ऐसी गेंद फेंकी कि सबको दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न याद आ गए। फैलिंग्स ने जबर्दस्त फॉर्म में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ को अपनी करिश्माई स्पिन से क्लीन बोल्ड किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
prithvi shaw
शानदार लय में नजर आ रहे पृथ्वी ने इस मैच में 11 चौकों की मदद से 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए खतरनाक साबित हो रहे पृथ्वी को तभी फैलिंस ने अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
Daniel Fallins
कंगारू फिरकीबाज ने लेग स्टंप के आउट साइड पिच कराया था। इस गेंद पर पृथ्वी स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और पिच पर लगभग गिर ही पड़े। गेंद उन्हें छकाकर पैरों के बगल से होती हुई स्टंप पर जा लगी।
4 of 5
पृथ्वी शॉ
सोशल मीडिया पर पृथ्वी के आउट होने का यह वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सिडनी में खेले जा रहे इस अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका था। दूसरे दिन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।
शॉ के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 54, विराट कोहली ने 64, हुनमा विहारी ने 53 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रनों की पारी खेली है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।