चैपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर विजयी शुरुआत की। दोनों टीमों के बल्लेबाजों का जादू पूरे मैच में चला। दोनों ही टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए। पिछले 13 वनडे मैचों में यह 11 वां मौका था जब इंग्लैंड ने 300 रन के आंकड़े को पार किया। आईए मैच के दौरान बने ऐसे ही कुछ रोचक आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
2 of 11
तमीम इकबाल
- फोटो : getty
पहली बार 300 के पार
बांग्लादेश ने इस मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार 300 रन के आंकड़े को पार किया। इससे पहले बांग्लादेश का इंग्लैंड के खिलाफ उच्चतम स्कोर 288 रन था। जो उन्होंने पिछले साल रनों का पीछा करते हुए बनाए थे।
विज्ञापन
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
3 of 11
मुश्फिकर रहीम
- फोटो : icc
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम और तमीम इकबाल की जोड़ी ने ओवल में तीसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़े। यह बांग्लादेश की तरफ वनडे क्रिकेट में हुई पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। बांग्लादेश की तरफ सबसे बड़ी वनडे साझेदारी का रिकॉर्ड भी इसी जोड़ी के ही नाम दर्ज है। दोनों के बीच पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी हुई थी।
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
4 of 11
मुश्फिकर रहीम
- फोटो : icc
एशिया के बाहर सबसे बड़ी साझेदारी
गुरुवार को ओवल में मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल के बीच हुई 166 रन की साझदारी बांग्लादेश की तरफ से एशिया के बाहर हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले एशिया के बाहर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मुश्फिकर रहीम और मोहम्मददुल्लाह के नाम दर्ज था। दोनों के बीच 2015 विश्वकप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 141 रन की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
5 of 11
तमीम इकबाल
- फोटो : icc
2015 विश्वकप के बाद जड़ा पांचवां शतक
बांग्लादेश के ओपनिंग बैट्समैन तमीम इकबाल ने गुरुवार को 128 रन की शानदार पारी खेली। यह 2015 विश्वकप के बाद तमीम के बल्ले से 28 वनडे पारियों में निकला 5वां शतक है। इससे पहले 140 वनडे में वह केवल 4 शतक जड़ सके थे।
विज्ञापन
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
6 of 11
तमीम इकबाल
- फोटो : pti
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर
तमीम इकबाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर 128 रन की पारी खेलकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। वह इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे लंबी वनडे पारी खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयासूर्या के नाम दर्ज था। सनथ ने साल 2006 में 122 रन बनाए थे।
विज्ञापन
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
7 of 11
तमीम इकबाल
- फोटो : getty
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
तमीम इकबाल ने शकक जड़कर इंग्लैंड के खिलाफ अपने एक रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी खेलने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज पहले से ही थे। उन्होंने साल 2010 में ढाका में इंग्लिश टीम के खिलाफ 125 रन की पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में उन्होंने 128 रन का पारी खेलकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
8 of 11
बांग्लादेश
- फोटो : pti
आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार हार
इस मैच से पहले बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। बांग्लादेश ने साल 2011 और 2015 के विश्वकप में इंग्लैंड को मात दी थी।
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
9 of 11
जेसन रॉय
- फोटो : getty
नाकामी का दौर जारी
इंग्लैंड के ओपनर की जेसन रॉय की नाकामी का सिलसिला जारी है। पिछले 6 वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 5.66 का है। पिछली पांच पारियों में उनके बल्ले से 0, 20, 1, 8, 4 और 1 रन निकले हैं। पिछले साल इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ रॉय ने 162 रन की पारी खेली थी।
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
10 of 11
एलेक्स हेल्स
- फोटो : getty
2015 विश्वकप के बाद सबसे सफल जोड़ी
एलेक्स हेल्स और जो रूट की जोड़ी साल 2015 के विश्वकप के बाद सबसे ज्यादा औसत (750 से ज्यादा रन) से रन जोड़ने वाली जोड़ी है। दोनों ने 20 पारियों में 78.52 की औसत से 1492 रन जोड़े हैं। जिसमें 5 शतकीय साझेदारियां शामिल है। दोनों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी 248 रन की हुई है। गुरुवार को दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की।
#CT17InRecords: इंग्लैंड-बांग्लादेश के मुकाबले में हुए ये 10 बड़े कारनामे
11 of 11
जो रूट
- फोटो : icc
इंग्लैंड के लिए 10 से ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
जो रुट ने इस मैच में 133 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका दसवां शतक है। वह इंग्लैंड के लिए वनडे में 10 या उससे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वनडे मैचों में इंग्लैंड के लिए इससे ज्यादा शतक मार्क्स टिस्कोथिक ने बनाए हैं। उनके नाम 12 और कप्तान इयान मोर्गन के नाम 10 शतक दर्ज हैं। जो रूट ने अपने पहले 100 रन में से 76 रन एक और दो रन के रूप में बनाए। उनके पहले पचास रन 85 के स्ट्राइक रेट से, अगले पचास 89 और अंतिम 33 रन 236 के स्ट्राइक रेट से बने।