चैंपिंयंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला विश्वकप की उपविजेता न्यूजीलैंड से होगा। जब ये दोनों टीमें बर्मिंघम के मैदान पर आमने-सामने होंगे तो सभी की नजरें उनके कप्तान स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन पर होंगी जो अपने-अपने अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहेंगे। दोनों टीमों के कप्तान तकनीकी रूप से मजबूत हैं और विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। आखिरी बार दोनों टीमें एक बड़े टूर्नामेंट में 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ी थीं और तब ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: विश्व कप की हार का बदला चुकाने उतरेगी न्यूजीलैंड, कंगारुओं का पलड़ा भारी
2 of 6
स्
- फोटो : icc
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले ही ये संकेत दे चुके हैं कि गेंदबाजों का कहर बरसता देखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मुकाबला साबित होगा। दोनों टीमों में कुछ उपयोगी खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर किसी मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं लेकिन अगर तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो उसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। विश्व चैंपियन और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और पैटिंसन की चौकड़ी है और चारों तेज गेंदबाज फिलहाल फिट चल रहे हैं। न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: विश्व कप की हार का बदला चुकाने उतरेगी न्यूजीलैंड, कंगारुओं का पलड़ा भारी
3 of 6
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड भी कड़ी चुनौती पेश करने को तैयार है जिसने अपने अभ्यास मुकाबले में श्रीलंका को इसी मैदान पर छह विकेट से मात दी थी। न्यूजीलैंड ने 357 रन का बड़ा लक्ष्य 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था और उस जीत से उसके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के पास एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी के अलावा क्रिस लिन जैसा धुरंधर बल्लेबाज है। तो वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड में गुप्टिल और विलियम्सन के अलावा अनुभवी रॉस टेलर, कोरी एंडरसन और ल्यूक रोंची जैसे शानदार खिलाड़ी हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: विश्व कप की हार का बदला चुकाने उतरेगी न्यूजीलैंड, कंगारुओं का पलड़ा भारी
4 of 6
ऑस्ट्रेलिया 2015
- फोटो : getty
इन दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 135 मैच खेले गए हैं जिनमें से 90 में ऑस्ट्रेलिया और 39 में न्यूजीलैंड विजयी रहा है जबकि 6 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है। इस मैच से पहले इन दोनों टीमों के बीच फरवरी में भिड़ंत हुई थी। चैपल-हेडली ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 के अंतर से मात दी थी। पिछले 15 महीने में इन दोनों टीमों 9 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें दोनों ने 4-4 मैचों में जीत हासिल की जबकि एक मैच रद्द हो गया था। दोनों टीमें साल 2015 के फाइनल में भी भिडंत हुई थी। पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया कीवी टीम पर हावी रहेगी। इतिहास गवाह है कि बड़े मौकों पर ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा न्यूजीलैंड को मात दी है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: विश्व कप की हार का बदला चुकाने उतरेगी न्यूजीलैंड, कंगारुओं का पलड़ा भारी
5 of 6
हिमाचल की सर्द हवाओं में किविज और कंगारू शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। टीम-20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि वह धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए आश्वस्त हैं।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रैंडन मैकुलम के संन्यास लेने के बाद नए कप्तान केन विलियमसन ने बड़ी सफलता के साथ कप्तानी का भार संभाल लिया है। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। ऐसे भी दोनों ही टीमें के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड के पास विश्वकप में मिली हार का बदला चुकाने की भी यह अच्छा मौका है। शुक्रवार को यदि न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होती है तो इस ग्रुप के बाकी बचे मुकाबलों का रोमांच भी बढ़ जाएगा। वो भी तब फॉर्म में चल रही बांग्लादेश को इंग्लैंड से हार मिल चुकी है और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में से पहली त्रिकोणीय श्रृंखला में कीवी टीम को मात दे चुकी है।