धोनी ने मैच से पहले एक नन्हे प्रशंसक से मुलाकात की जो स्टैंड्स पर खड़ा था। धोनी ने उस प्रशंसक के साथ हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाई। धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई बार अपने व्यवहार से प्रशंसकों को दिल जीतने में सफल रहते हैं तो ऐसा कुछ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी देखने मिला। सीएसके का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है और मैच से पहले धोनी नन्हे प्रशंसक से मिलने के लिए बाड़ फांदकर पहुंचे जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा
अंक तालिका में निचले स्थान पर चल रही सीएसके और राजस्थान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों के लिए अब खोने को कुछ नहीं है और अब राजस्थान और सीएसके प्रतिष्ठता के लिए खेल रहे हैं। धोनी ने मैच से पहले एक नन्हे प्रशंसक से मुलाकात की जो स्टैंड्स पर खड़ा था। धोनी ने उस प्रशंसक के साथ हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाई। धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस उनके इस व्यवहार को सराह रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
350 छक्के पूरे करने से एक कदम दूर धोनी
धोनी राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। 42 वर्षीय धोनी टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने से एक छक्का दूर हैं। अगर वह राजस्थान के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते हैं तो ओवरऑल 34वें और चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे जिसने टी20 में 350 छक्के लगाए हैं। धोनी इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के क्लब में शामिल हो जाएंगे। यह तीन भारतीय बल्लेबाज टी20 में 350 छक्के लगा चुके हैं।
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
राजस्थान ने सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। इस मैच के लिए युद्धवीर सिंह की राजस्थान टीम में वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।