Tansen: संगीत में इतनी शक्ति होती है कि इसे सुनने कई बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। अच्छा संगीत सुनने से मन को बेहद शांति मिलती है। इंसान तनाव मुक्त होता है और तरोताजा महसूस करता है। वैसे तो इस दुनिया में संगीत के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक फनकार हैं। लेकिन जो संगीत का जादू तानसेन की गायकी में थी, उस तरह का संगीत अभी तक कोई नहीं गा पाया। तानसेन के बारे में कहा जाता है कि जब वो अपना राग छेड़ते थे तो मौसम अपने आप बदल जाता था।
तानसेना की गायकी से आसमान में बादल आ जाते और बरसने लगते थे। जब वो अपना राग दीपक गाते थे तो दीप अपने आप जल जाते थे। यही वजह है कि तानसेन को संगीत सम्राट भी कहा जाता है। तानसेन ने शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया। तानसेन गायक होने के साथ ही उच्च कोटि के वादक भी थे। जिन्होंने कई रागों का निर्माण किया। मगर, एक हैरान करने वाली बात बहुत कम लोग जानते हैं कि तानसेन बचपन में बोल नहीं पाते थे।