फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने छह साल बड़ी अंजलि को यूं बनाया अपना जीवनसाथी, पांच साल के प्रेम में बेले कई पापड़

Sun, 14 Feb 2021 08:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... वैसे तो ये मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के लिखे गीत का एक अंश है लेकिन यह क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर पर बिल्कुल फिट बैठता है। वैलेंटाइन डे के इस प्रेम और इजहार वाले महीने में हम बात करें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर की प्रेम कहानी के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर 90 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे और टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' भी बन चुके थे। मीडिया में उन्हें मास्टर-ब्लास्टर कहा जाने लगा था। घुंघराले बालों वाला यह युवा सितारा हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुका था, खासकर युवा महिला प्रशंसकों के बीच।
विज्ञापन

3 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
रन बनाने की धुन पर सवार क्रिकेट के इस अनमोल सितारे के पास लड़कियों के साथ रोमांस करने की मानो फुर्सत ही नहीं थी। लेकिन एक लड़की ने सचिन को ऐसा दीवाना बनाया कि वे यहां क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी ने हजारों हसीन दिलों को एक ही झटके में तोड़ दिया।

4 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
लेकिन मैदान पर बल्ले से बात करने वाले सचिन और अंजलि की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक कि झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

6 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इस पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन खास बात यह रही कि किसी को भी इसकी खबर तक नहीं लगी। दोनों ने अपने रिश्तों का खुलासा किया 1994 में तब किया जब उन्होंने न्यूजीलैंड में सगाई की।
विज्ञापन

7 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा सचिन और अंजलि ने पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक साथ कोई फिल्म नहीं देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।

8 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इसके कुछ महीने बाद अगले साल 1995 में दोनों ने विवाह भी कर लिया। उस समय देश में मीडिया का ज्यादा प्रभाव नहीं था इसलिए उन्हें रोमांस करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई और दोनों चुपचाप रोमांस में लगे रहे।

9 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
शादी के बाद भी करीब 18 साल तक सचिन तेंदुलकर का करियर चला और उन्होंने काफी रन भी बनाए। वह जब भी क्रिकेट खेलने जाते थे तो अंजलि स्टेडियम में कम ही नजर आती थीं, लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद वह काफी समय सचिन के साथ रहती हैं और हर काम में उनका साथ बंटाती हैं।

10 of 11
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : Koimoi
अंजलि मास्टर ब्लास्टर की इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती-डुलती थीं।
विज्ञापन

11 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
तेंदुलकर दंपति के 2 बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा का जन्म 12 अक्तूबर, 1997 को हुआ जबकि क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले अर्जुन ने 24 सितंबर, 1999 को सचिन के घर कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें