फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 14 Feb 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
आर्मी का सबसे ताकतवर टैंक (File Photo)

पीएम मोदी आज सेना को सौंपेंगे अचूक निशाने वाले अर्जुन टैंक की चाबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को चेन्नई में भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन टैंक के उन्नत संस्करण मार्क-1ए (एमके-1ए) की चाबी सौंपेंगे। पूरी तरह स्वदेश में निर्मित अर्जुन टैंक के इस उन्नत संस्करण का निशाना अचूक बताया जा रहा है, जिससे भारतीय सेना की जमीन पर मारक क्षमता को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान... - फोटो : amar ujala

किसान आज निकालेंगे कैंडल मार्च, आंदोलन तेज करने के लिए भरी हुंकार
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान मोर्चा के नेताओं ने एक सुर में केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई है। मंच से 14 फरवरी को देशभर में कैंडल मार्च निकालने, 16 को सर छोटूराम का जंयती पर  समारोह मनाने और 18 फरवरी को दोपहर 12 से चार बजे तक रेलें रोकने का एलान किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
पुलवामा हमला - फोटो : self

पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज, सीआरपीएफ के 40 जवान हुए थे शहीद
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की आज दूसरी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप स्थित स्मारक पर आतंकी हमले में शहीद होने वाले चालीस जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आज वृंदावन में, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर देंगे विकास कार्यों की सौगात
वृंदावन में 16 फरवरी से यमुना के तट पर कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इससे दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस 5 घंटा 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वह श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, यमुना की आरती और संतों से मुलाकात सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पंजाब निकाय चुनाव : आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद/पंचायतों के लिए वोटिंग आज, आठ बजे शुरू होगा मतदान 
पंजाब में आज निकाय चुनाव होंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पंजाब सरकार ने चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रविवार को होने वाले मतदान के लिए 19000 पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। साथ ही मतदान के काम को सुचारू संचालित करने के लिए 20 हजार 510 कर्मचारियों को लगाया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें