फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मार्च को भारतीय खिलाड़ियों ने रचाई शादी

Sun, 06 Mar 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा
एक तरह से इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शादियों का मौसम भी कहा जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों तेज गेंदबाजों वरुण आरोन और इरफान पठान ने शादी कर ली थी जबकि रविंद्र जडेजा ने सगाई की। पिछले 5-6 महीनों में लगभग आधा दर्जन भारतीय खिलाड़ियों ने दांपत्य जीवन की शुरुआत की है। अब 3 मार्च को एक ही दिन भारतीय क्रिकेट जगत के 2 क्रिकेट सितारों ने सात फेरे लेकर अपनी दांपत्य जीवन की शुरुआत कर ली।
विज्ञापन

दोनों के बीच 4 साल से प्रम संबंध था

2 of 4
धवल
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने श्रद्धा खारपूणे के साथ मुंबई में सात फेरे ले लिए। दोनों के बीच 4 साल से प्रम संबंध था जो बाद में एक-दूसरे के हो गए। दोनों की मुलाकात एक कॉमन मित्र के जरिए हुई थी। इस शादी में दोनों के परिजन और करीबी मित्र शामिल हुए। कुलकर्णी और श्रद्धा ने शादी के लिए महाराष्ट्र के पारंपरिक परिधान पहने थे। वह भले ही टीम इंडिया से बाहर हों लेकिन मुंबई टीम के सदस्य हैं। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा जो इस समय एशिया कप में व्यस्त हैं ने ट्विटर पर पोस्ट कर बधाई दी।
विज्ञापन

उथप्पा ने टेनिस खिलाड़ी के साथ की शादी

3 of 4
रॉबिन उथप्पा - फोटो : PTI
धवल कुलकर्णी के अलावा कभी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे रॉबिन उथप्पा ने भी 3-3-2016 को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर ली। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम के साथ विवाह कर लिया। इस शादी में क्रिकेट और सिनेमा से जुड़ी कुछ बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे उथप्पा

4 of 4
रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा ने पिछले सत्र में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें टीम इंडिया में फिर से जगह मिल जाएगी, लेकिन उनकी वापसी की आस अभी भी जारी है। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें